SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

T20I में बना खतरनाक रिकॉर्ड, 250 रन का टारगेट हुआ चेज, विस्फोटक बल्लेबाज की ऐतिहासिक पारी

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने 250 रन का लक्ष्य सिर्फ 18.3 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया. शाई होप ने 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंद पर 84 रन की तूफानी पारी खेली.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 10, 2026, 07:38 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 11:11 PM IST
Image Credit: India vs West Indies 2026
Join

वेस्टइंडीज ने भारत को शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 9 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हरा दिया है. भारतीय टीम 249 रन बनाने के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ यह टी20 इंटरनेशनल मैच हार गई है. बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह टी20 इंटरनेशनल मैच इतिहास में दर्ज हो गया. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 249 रन का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया. 

भारत के लिए संजू सैमसन ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 41 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली. संजू सैमसन की पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. भारत के लिए तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 44 रन ठोक दिए. तिलक वर्मा ने 244 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, ईशान किशन ने सिर्फ 22 गेंदों पर 43 रन कूट दिए. ईशान किशन ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 18 गेंद पर 40 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. भारत की पारी में कुल 25 चौके और 13 छक्के लगे.

ये भी पढ़ें- पहले वनडे में चेज हुए 406 रन... अब T20I में 250 रन का टारगेट बना बौना, गंभीर का फूटा गुस्सा, कहा- 'अब गेंदबाजों का करियर दांव पर'

250 रन का टारगेट बन गया बौना

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 249 रन का स्कोर टांग दिया. भारत के 250 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 252 रन ठोक डाले और 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह दूसरा मौका था, जब किसी टीम ने 250 या उससे ज्यादा रन का टारगेट चेज करते हुए जीत हासिल की है. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा हाईएस्ट सक्सेसफुल रन चेज है.

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज की ऐतिहासिक पारी

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भारत के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. शाई होप ने ओपनिंग करते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन ठोक दिए. शाई होप ने 226 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए अपनी पारी में 6 चौके और 9 छक्के लगाए. वेस्टइंडीज की पारी में कुल 21 चौके और 20 छक्के लगे. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 84 रन बनाए. इस जोड़ी ने JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में चौथे विकेट के लिए 54 गेंदों पर 120 रन जोड़े.

ये भी पढ़ें- Analysis: एक T20I मैच में बने 501 रन, बल्लेबाजों ने उड़ाए 46 चौके और 33 छक्के, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बना रांची का मैदान

रांची के मैदान पर कैरेबियाई बल्लेबाजों की तबाही

रदरफोर्ड के आउट होने के बाद, शाई होप ने पांचवें विकेट के लिए रोमारियो शेफर्ड के साथ सिर्फ 26 गेंदों पर 74 रन जोड़े. शेफर्ड 13 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे. रांची के मैदान पर कैरेबियाई बल्लेबाजों ने ऐसी तबाही मचाई कि भारतीय गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं बचा. वेस्टइंडीज ने भारत को 9 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हरा दिया. मेहमान टीम ने 250 रन का विशाल लक्ष्य सिर्फ 18.3 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया. 

T20I में सबसे बड़े सफल रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम

वेस्टइंडीज का यह T20I में सबसे बड़ा सफल रन चेज है. इससे पहले उन्होंने 11 जनवरी 2015 को जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 232 रन का लक्ष्य हासिल किया था. T20I में सबसे बड़े सफल रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है. प्रोटियाज ने 26 मार्च 2023 को सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

T20I में सबसे बड़ा सफल रनचेज

साउथ अफ्रीका - 259/4 -18.5 ओवर में 259 रन (विरुद्ध वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज - 252/4 - 18.3 ओवर में 250  रन (विरुद्ध भारत) 

ऑस्ट्रेलिया - 245/5 - 18.5 ओवर में 244 रन (विरुद्ध न्यूजीलैंड)  

बुल्गारिया - 244/4 - 14.2 ओवर में 244  रन (विरुद्ध जिब्राल्टर)   

बुल्गारिया - 246/4 - 19.4 ओवर में 243 रन (विरुद्ध सर्बिया)

वेस्टइंडीज - 236/6 - 19.2 ओवर में 232 रन (विरुद्ध साउथ अफ्रीका)   

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES