)
India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया. शाई होप के शतक और कीमो पॉल की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने 24 रनों से बाजी मारी. सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर है. आखिरी और निर्यानक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. भारत भले ही ये मैच हार गया, लेकिन स्टार ओपनर संजू सैमसन ने ऐतिहासिक कारनामा किया.
वेस्टइंडीज के 247 रनों के जवाब में संजू सैमसन ने भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. उन्होंने पहली गेंद से ही रौद्र रूप अपनाया और पलक झपकते ही पचास का आंकड़ा क्रॉस कर लिया. आलम ये था कि विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सिर्फ दो रन पर थे और संजू ने अर्धशतक ठोक दिया. ऐसा कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.
संजू सैमसन ने महज 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. लेकिन असली कहानी ये थी कि उन्होंने पारी के 3.4 ओवर में ही ये कारनामा कर दिया. उन्होंने अभिषेक शर्मा को स्ट्राइक से दूर रखा. जब संजू ने फिफ्टी जड़ी, तो उस समय अभिषेक ने सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया था और दो रन बनाए थे. ओवर के हिसाब से संजू सैमसन T20I में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
3.4 ओवर - जान फ्राइलिनक (NAM) बनाम ZIM, बुलावायो, 2025
3.4 ओवर - संजू सैमसन (IND) बनाम WI, हैदराबाद, 2026
3.6 ओवर - कुलदीप घोलिया (पुर्तगाल) बनाम माल्टा, जिब्राल्टर, 2023
3.6 ओवर - पैट्रिक मातुआतावा (वानुआतु) बनाम मलेशिया, कुआलालंपुर, 2019
संजू सैमसन ने इस मामले में नामीबिया के खिलाड़ी जान फ्राइलिनक की बराबरी कर ली है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2025 में 3.4 ओवर में अर्धशतक जड़ा था. वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने 23 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. संजू सैमसन ने इस मामले में नामीबिया के खिलाड़ी जान फ्राइलिनक की बराबरी कर ली है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2025 में 3.4 ओवर में अर्धशतक जड़ा था. वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने 23 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. इसी पारी के दौरान उन्होंने अपने T20I करियर का 100वां छक्का भी जड़ा. उनके आउट होते ही मैच पलट गया और टीम इंडिया ने बैक टू बैक विकेट खो दिए. उनके आउट होते ही मैच पलट गया और टीम इंडिया ने बैक टू बैक विकेट खो दिए.
हैदराबाद में पहली बार हारा भारत
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत ने टी20 इंटरनेशनल में पहली बार हार का स्वाद चखा है. इससे पहले तीनों मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की थी. वेस्टइंडीज की जीत से सीरीज रोचक हो गया है. अब निर्णायक मैच शनिवार को बेंगलुरु में होगा, जहां एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.