SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोहित शर्मा बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, 5:45 पर ही हिटमैन को मिली कमान, आखिर इसी वक्त क्यों हुआ एलान?

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को एक बार फिर से आईपीएल में अपनी टीम का कप्तान बना दिया है. फ्रेंचाइजी को अपनी कप्तानी में पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले रोहित को हार्दिक पांड्या की जगह कमान मिली है. वह 2027 में छठी बार ट्रॉफी जीतने के लिए दम लगाएंगे.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 27, 2026, 17:42 IST | Updated: Nov 27, 2026, 18:03 IST
Image Credit: रोहित शर्मा. IPL
Join

मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंप दी है. रोहित आईपीएल 2027 में फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे. उन्होंने टीम को पांच बार चैंपियन बनाया था. वह चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने कप्तान हैं. हिटमैन ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया था. अब टीम 2027 में खिताब का 'सिक्सर' लगाने के लिए उतरेगी.

2024 सीजन के बाद उन्हें हटाकर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को नेतृत्व संभालने का मौका दिया गया था. वह फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए और उन्हें टीम ने पंजाब किंग्स के हाथों ट्रेड कर दिया. उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टीम में आ गए. संयोग कि बात है कि 27 नवंबर 2024 को ही हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस से वापस मुंबई इंडियंस में आए थे. इसके बाद कप्तान भी बने थे. अब 27 नवंबर को ही फ्रेंचाइजी ने हार्दिक की जगह रोहित को कप्तान बना दिया.

 

5:45 बजे ही एलान क्यों?

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने 27 नवंबर 2026 को शाम 5:45 बजे रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का एलान किया. 5:45 से रोहित का जोरदार कनेक्शन है. हिटमैन ने अब तक पांच आईपीएल बतौर कप्तान जीते हैं. इसके अलावा वह 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं. फ्रेंचाइजी ने इन दो चीजों को मिलाकर घोषणा करने के लिए इस समय को चुना.

ये भी पढ़ें: 'बुमराह हैं, कुछ सोच के ही कर रहे होंगे...', जसप्रीत के नए रन-अप के पीछे क्या है राज? आकाश दीप ने किया खुलासा

टीम की कहानी का अहम हिस्सा

मुंबई इंडियंस के साथ रोहित का सफर खास रहा है. 2011 में टीम में शामिल होने के बाद से वह इसके कुछ सबसे अच्छे पलों के केंद्र में रहे हैं. उन्होंने पांच आईपीएल टाइटल दिलाने के साथ-साथ टीम में जीतने का कल्चर तैयार किया. उनकी लीडरशिप, युवा टैलेंट में विश्वास और पलटन (टीम के फैंस) के साथ गहरे कनेक्शन ने उन्हें मुंबई इंडियंस की कहानी का एक अहम हिस्सा बना दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES