)
मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंप दी है. रोहित आईपीएल 2027 में फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे. उन्होंने टीम को पांच बार चैंपियन बनाया था. वह चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने कप्तान हैं. हिटमैन ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया था. अब टीम 2027 में खिताब का 'सिक्सर' लगाने के लिए उतरेगी.
2024 सीजन के बाद उन्हें हटाकर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को नेतृत्व संभालने का मौका दिया गया था. वह फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए और उन्हें टीम ने पंजाब किंग्स के हाथों ट्रेड कर दिया. उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टीम में आ गए. संयोग कि बात है कि 27 नवंबर 2024 को ही हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस से वापस मुंबई इंडियंस में आए थे. इसके बाद कप्तान भी बने थे. अब 27 नवंबर को ही फ्रेंचाइजी ने हार्दिक की जगह रोहित को कप्तान बना दिया.
Smile, everybody smile 💙 #MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/YUqYZTQxu9
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने 27 नवंबर 2026 को शाम 5:45 बजे रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का एलान किया. 5:45 से रोहित का जोरदार कनेक्शन है. हिटमैन ने अब तक पांच आईपीएल बतौर कप्तान जीते हैं. इसके अलावा वह 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं. फ्रेंचाइजी ने इन दो चीजों को मिलाकर घोषणा करने के लिए इस समय को चुना.