SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उधर जश्न की तैयारी में थी टीम इंडिया, इधर बस से उतरते समय बुरी तरह गिरे रोहित शर्मा, VIDEO देख घबराए फैंस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, रोहित शर्मा बस से उतरते समय फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट में दावा किया गया है कि यह घटना तब हुई जब मैच के बाद भारतीय टीम होटल पहुंची.

Written By Ritesh Kumar
Published: Sep 28, 2026, 03:38 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 03:45 PM IST
Image Credit: Screengrabs/ @Cric_Mukku
Join

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले एकदिवसीय इंटरनेशनल मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया. रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम में मिली शानदार जीत के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तो बस में स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ घटना हो गई. टीम बस से उतरते समय वो बुरी तरह गिर गए. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर फैंस को टेंशन हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, रोहित शर्मा बस से उतरते समय फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट में दावा किया गया है कि यह घटना तब हुई जब मैच के बाद भारतीय टीम होटल पहुंची. वीडियो में देख सकते हैं कि बस की सीढ़ियों से उतरते समय रोहित शर्मा बुरी तरह लड़खड़ाते हुए गिरे. होटल के बाहर मौजूद पुलिस कर्मी और गार्ड्स ने उन्हें जल्दी से उठाया.

बस से उतरते समय बुरी तरह गिरे रोहित शर्मा

वीडियो में, ड्यूटी पर मौजूद पुलिस वाले रोहित के गिरने के तुरंत बाद उनकी मदद करते हुए दिख रहे हैं. हालांकि गिरने से कितनी चोट लगी है, यह अभी पता नहीं चला है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 'हिटमैन' ठीक होंगे. वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच जीतने के बाद होटल लौटते समय, रोहित शर्मा टीम बस की सीढ़ियों पर बुरी तरह फिसल गए. हर कोई भारत की जीत का जश्न मना रहा था, लेकिन रोहित को देखकर विराट कोहली हैरान रह गए.

पहले ODI में रोहित शर्मा ने बनाए 32 रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा. उम्मीद करते हैं कि रोहित पूरी तरह फिट होंगे और उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी हो. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े. वो अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अल्जारी जोसेफ की गेंद पर कैच आउट हो गए.

कोहली-शुभमन ने ठोका शतक

शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा और भारत को आसानी से जीत दिलाई. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने 41.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया. विराट कोहली 88 गेंदों पर 139 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपने ODI करियर का 55वां शतक ठोका और इस पारी के दौरान वनडे इंटरनेशनल में अपने 15000 रन भी पूरे कर लिए.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES