App

39 साल के रोहित शर्मा को हल्के में ले रहे थे मिचेल, हिटमैन ने 'रॉकेट थ्रो' कर भेज दिया पवेलियन, VIDEO वायरल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा बैटिंग करने से पहले ही छा गए. हिटमैन ने शानदार फील्डिंग और रॉकेट थ्रो कर महफिल लूटी, तो 'किंग' कोहली ने स्लिप की दिशा में एक हाथ से सनसनीखेज कैच पकड़ा.

39 साल के रोहित शर्मा को हल्के में ले रहे थे मिचेल, हिटमैन ने 'रॉकेट थ्रो' कर भेज दिया पवेलियन, VIDEO वायरल
Image Credit: रोहित शर्मा को हल्के में ले रहे थे मिचेल, हिटमैन ने 'रॉकेट थ्रो' कर भेज दिया पवेलियन (Screengrab/Sonyliv)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की ODI सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है. ईडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने महज 84 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए. अनुभवी बल्लेबाज डेरेल मिचेल लड़खड़ाती पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने 39 साल के रोहित शर्मा को हल्के में लेने की गलती कर दी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.

पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा 38 साल के हैं. उनकी फिटनेस पर अक्सर कुछ लोग सवाल खड़े करते हैं, लेकिन हिटमैन ने आज अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरेल मिचेल ने भी शायद रोहित की फिटनेस पर संदेह किया और इसकी भारी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी.

39 साल के रोहित शर्मा का 'रॉकेट थ्रो'

ये दिल जीतने वाला लम्हा न्यूजीलैंड की बैटिंग पारी के 22वें ओवर में आया. अक्षर पटेल की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने शॉट मिड विकेट की दिशा में तेजी से सिंगल चुराने की कोशिश की. दूसरे छोर पर खड़े डेरेल मिचेल ने भी उन्हें नहीं रोका और दोनों ने रोहित शर्मा को हल्के में लेने की गलती कर दी. हिटमैन ने 39 साल की उम्र में बिजली जैसी फुर्ती दिखाई और डाइव लगाते हुए रॉकेट थ्रो किया, जिससे डेरेल मिचेल का काम-तमाम हो गया. मिचेल 41 गेंदों पर 28 रन बनाकर रन आउट हो गए.

 
रोहित के बाद कोहली का कमाल

39 साल के रोहित शर्मा को फील्डिंग में कमाल करते देख उनके दोस्त विराट कोहली बेहद खुश हुए. थोड़ी देर बाद उन्होंने भी हैरतअंगेज कैच लेकर सनसनी मचा दी. तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की गेंद पर कोहली ने दूसरी स्लिप में एक हाथ से शानदार कैच लपका और नाथन स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाई. बैटिंग से पहले RO-KO को इस अंदाज में फील्डिंग करते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दोनों के इस प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More