App

टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, ऋषभ पंत फिट घोषित, अब गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की बारी

ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित हो गए हैं. उनके पास WTC में 3000 रन पूरे करने के अलावा और एडम गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है.

टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, ऋषभ पंत फिट घोषित, अब गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की बारी
Image Credit: Rishabh Pant

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ऋषभ पंत को टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेली जाएगी. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली पसंद के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में उनके विकेटकीपिंग करने की पूरी संभावना है.

पिछले महीने श्रीनगर में ईरानी कप के दौरान रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे. ऋषभ पंत को हालांकि फिर भी न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था. हालांकि गुरुवार (12 नवंबर) को वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से एक हफ्ते पहले उन्हें इस हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है और वे पहले टेस्ट मैच के लिए सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

ऋषभ पंत फिट घोषित

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में आयोजित होगा. ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उनके पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 3000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बनने का मौका होगा. फिलहाल, उन्होंने 42 मैच खेले हैं और उनके नाम 2948 रन दर्ज हैं. ऋषभ पंत इतिहास रचने से सिर्फ 52 रन दूर हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 3,000 रन पूरे करने के अलावा, ऋषभ पंत के पास विदेशी टेस्ट मैचों में एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका होगा. ऋषभ पंत ने अब तक भारत के लिए 35 विदेशी टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उनके नाम 2489 रन दर्ज हैं. विदेशी टेस्ट मैचों में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के नाम है.

अब गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की बारी

एडम गिलक्रिस्ट ने विदेशी मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया के लिए 38 टेस्ट खेले और 2512 रन बनाए. ऋषभ पंत, एडम गिलक्रिस्ट के इस आंकड़े को पीछे छोड़कर नंबर 1 स्थान हासिल करने से सिर्फ 24 रन दूर हैं. इसके अलावा, अगर ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 163 रन बना लेते हैं, तो वह विदेशी टेस्ट मैचों में एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 

विदेशी टेस्ट मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन

1. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 38 टेस्ट मैचों में 2512 रन

2. एमएस धोनी (भारत) -   48 टेस्ट मैचों में 2496 रन

3. ऋषभ पंत (भारत) - 35 टेस्ट मैचों में 2489 रन

4. मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका) - 70 टेस्ट मैचों में 2445 रन

5. एलन नॉट (इंग्लैंड) - 39 टेस्ट मैचों में 2198 रन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More