App

मुंबई में मेयर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल आते ही मचा हड़कंप, दौड़ी पुलिस

एक बार फिर मुंबई मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि मेल के जरिए कार्यालय को उड़ाने की बात कही है. मौके पर पुलिस और अन्य टीमें मौजूद हैं.

मुंबई में मेयर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल आते ही मचा हड़कंप, दौड़ी पुलिस
Image Credit: BMC दफ्तर की तस्वीर

मुंबई मेयर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि मेयर कार्यालय को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड के जवानों को मेयर कार्यालय भेजा गया. सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. एहतियात के तौर पर परिसर की तलाशी ली जा रही है.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है, जब मेयर दफ्तर को इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले भी कई बार इस तरह के मेल आ चुके हैं. 7 अगस्त 2026 को भी मेयर कार्यालय को धमकी मिली थी. इसमें मुंबई मेट्रो, स्कूलों और BSE का भी जिक्र था. इसके बाद 23 अक्टूबर 2026 को मेयर कार्यालय के अलावा अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा', कुछ स्कूलों और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी मिली.

खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा जैसे नामों का जिक्र

23 अक्तूबर को आने वाली धमकी में 3 बजकर 11 मिनट पर धमकी की चेतावनी दी गई थी. इसके अलावा स्कूलों पर ग्रेनेड हमले का जिक्र था. साथ ही अमिताभ बच्चन और 27 नवंबर को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में आत्मघाती हमले की बात कही गई थी. ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा जैसे नामों का भी उल्लेख था.

बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे आए अमिताभ बच्चन

धमकी मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने रूटीन में भी बदलाव किया है. हर हफ्ते रविवार को अपने घर के बाहर मौजूद अपने फैंस को अभिवादन करने आते हैं. यह परंपरा कई वर्षों से जारी है, लेकिन धमकी मिलने के बाद इसमें कुछ बदलाव हुआ है. नवंबर की पहली रविवार एक तारीख को अपने प्रशंसकों से मिलने आए अमिताभ बच्चन और फैंस के बीच एक बुलेट प्रूफ शीशे की मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था.  इस दौरान उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे. हालांकि, इसके बाद 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर वह बिना बुलेटप्रूफ शीशे के प्रशंसकों से मिले थे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More