App

सहादतगंज ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, LDA ने कसा शिकंजा

26 अक्टूबर को सहादतगंज में तीन लोगों की हत्या के मामले में एलडीए ने शिकंजा कसा है. एलडीए ने मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर को जमींदोज कर दिया है.

सहादतगंज ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: ऋषभ शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर, LDA ने कसा शिकंजा
Image Credit: जी संवाददाता

लखनऊ के सहादतगंज ट्रिपल मर्डर मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की टीम भारी फोर्स के साथ मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पहुंची. एलडीए की टीम ने आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया.

26 अक्टूबर को हुई थी तीन लोगों की हत्या  

बता दें कि सआदतगंज के नौबस्ता में 26 अक्टूबर को तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई थी. अब तिहरे हत्याकांड के बाद प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज हो गई है. LDA ने आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान से जुड़े अवैध निर्माण और नजूल भूमि पर बनी चहारदीवारी को जमींदोज कर दिया है. ट्रिपल मर्डर के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई का शिकंजा भी लगातार कसता जा रहा है.

(लखनऊ से नंदन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More