App

अकेली उड़ान पर निकली थी महिला पायलट, रनवे पर पहुंचते ही बिगड़ा खेल, हार्ड लैंडिंग से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर सोलो क्रॉस-कंट्री उड़ान के दौरान एक महिला ट्रेनी पायलट के विमान की हार्ड लैंडिंग हुई. विमान रनवे पर फंस गया, हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

अकेली उड़ान पर निकली थी महिला पायलट, रनवे पर पहुंचते ही बिगड़ा खेल, हार्ड लैंडिंग से मचा हड़कंप
Image Credit: हादसे के बाद फंसे विमान की तस्वीर

गुरुवार को महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर एक ट्रेनिंग विमान की 'हार्ड लैंडिंग' हुई, जिसके बाद वह रनवे पर ही फंस गया. यह हार्ड लैंडिंग तब हुई जब एक स्टूडेंट पायलट अपनी 'सोलो क्रॉस-कंट्री' उड़ान भर रही थी. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

रेडबर्ड एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी के करण मान के मुताबिक,'एक महिला स्टूडेंट पायलट अपनी सोलो क्रॉस-कंट्री उड़ान भर रही थी, तभी विमान की हार्ड लैंडिंग हुई और वह रनवे पर फंस गया. कोई भी घायल नहीं हुआ है.'

सोलो क्रॉस-कंट्री फ्लाइट क्या होती है?

पायलट बनने के लिए सोलो क्रॉस-कंट्री फ्लाइट बेहद अहम होती है. इसमें ट्रेनिंग ले रहे पायलट बगैर किसी ट्रेनर या फिर इंस्ट्रक्टर के अकेले विमान में उड़ान भरता है. इस दौरान उसे एक एयरपोर्ट से उड़ान भरकर दूसरे एयरपोर्ट पर लैंड करना होता है. इस दौरान को उड़ाने से लेकर रास्ता तय करने और विमान को सुरक्षित जमीन पर उतारने तक की जिम्मेदारी स्टूडेंट पायलट की खुद होती है.

सोलो क्रॉस-कंट्री का मकसद यह देखना होता है कि स्टूडेंट पायलट बगैर किसी की मदद के विमान उड़ा सकता है या नहीं. कमर्शियल पायलट बनने की ट्रेनिंग में निर्धारित क्रॉस-कंट्री और सोलो फ्लाइट का अनुभव महत्वपूर्ण होता है. हालांकि, इसकी सटीक घंटे और दूरी लाइसेंसिंग नियमों के अनुसार तय होती हैं.

क्रैश और हार्ड लैंडिंग में कौन ज्यादा खतरनाक

यहां एक और बात समझनी जरूरी है कि हार्ड लैंडिंग और क्रैश लैंडिंग में भी फर्क होता है. हार्ड लैंडिंग का मतलब है कि विमान तेजी के साथ जमीन से टकराया और वह फंस गया. इस दौरान विमान के पहियों और लैंडिंग गियर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. ऐसा होने पर कई बार विमान रनवे पर उछल भी सकता है या उसके किसी हिस्से को नुकसान पहुंच सकता है. राहत की बात रहती है कि इसमें पायलट की जान जाने का खतरा कम होता है. हालांकि झटकों की वजह से जख्मी जरूर हो सकता है.

जबकि क्रैश लैंडिंग इससे भी ज्यादा भयानक होती है. विमान किसी गंभीर आपात परिस्थिति में सामान्य तरीके से उतरने में असमर्थ होता है और उसे मजबूरी में जमीन पर उतारना पड़ता है. ऐसा इंजन फेल होने, विमान में आग लगने, गंभीर तकनीकी खराबी या किसी अन्य आपात स्थिति के कारण हो सकता है. क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान सवार लागों की जान के लिए भी खतरा बना रहता है. हालांकि, हर क्रैश लैंडिंग में सवार लोगों की जान चली जाए यह भी जरूरी नहीं है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More