App

हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, स्टेडियम भी नहीं पहुंची टीम, रद्द हो जाएगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा ODI मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हैमिल्टन में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से खेल समय पर शुरू नहीं हो पाएगा. 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है.

हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, स्टेडियम भी नहीं पहुंची टीम, रद्द हो जाएगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा ODI मैच?
Image Credit: हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, रद्द हो जाएगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा ODI मैच? (Videoscreengrab)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच मंगलवार (10 नवंबर) को खेला जाना है. हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, हैमिल्टन में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मैच पर संकट में बादल मंडरा रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, हैमिल्टन में अभी भी बारिश जारी है और दोनों टीमों के खिलाड़ी अभी तक स्टेडियम भी नहीं पहुंचे हैं. 

पहले दोनों मुकाबलों में भी बारिश ने खलल डाला था, लेकिन हैमिल्टन का मौसम ज्यादा डराने वाला है. बारिश की वजह से दोनों टीमों को प्रैक्टिस करने का मौका भी नहीं मिला. भारतीय खिलाड़ियों ने ज्यादातर इंडोर प्रैक्टिस की.

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 8 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं, जहां कीवियों का पलड़ा भारी रहा है. 6 मैचों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है, जबकि एक मैच में भारत को जीत मिली है. एक मैच का नतीजा नहीं निकला था.

धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा ODI?

AccuWeather के अनुसार, हैमिल्टन में आज पूरे दिन बारिश होने की संभावना है. मैच तय समय पर शुरू नहीं हो सकेगा. हालांकि, बुरी खबर ये है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा ODI मैच बारिश की वजह से बिना टॉस हुए ही रद्द हो सकता है. फैंस उम्मीद करेंगे कि हैमिल्टन में मौसम ठीक हो और आसमान से काले बादल हट जाएं, लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है.

हर घंटे के अपडेट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक (जो कि मैच शुरू होने से एक घंटा पहले का समय है) बारिश की संभावना 71 प्रतिशत से 89 प्रतिशत के बीच है। दोपहर 3 बजे बारिश की संभावना 73 प्रतिशत रहेगी, जो अगले कुछ घंटों में बढ़कर शाम 7 बजे तक 80 प्रतिशत हो जाएगी, और फिर रात 8 बजे काफी घटकर 49 प्रतिशत रह जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More