)
दिल्ली में मौसम पूरी तरह से बदल गया है. दिल्ली समेत कई ऐसी जगह हैं, जहां सुबह और शाम के समय ठंड का माहौल है. दिल्ली में सुबह के समय बिना स्वेटर के बाहर निकलना मुश्किल होते जा रहा है. वहीं बीते सोमवार को मौसम ठंडा था. हालांकि, दिवाली के दिन रात के समय AQI ज्यादा चला गया था. ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह बदल लिया है. लोगों को अब ठंड लगने लगा है. रात में तापमान गिरने के कारण मौसम पूरी तरह बदल जाता है.
बीते सोमवार को मौसम बदला हुआ था. लोगों को अब गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है. सोमवार को आसमान में हल्की कोहरा देखने को मिला था. दिवाली के अगले दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक था. लोगों को पूरे दिन हल्का-हल्का ठंड जैसा महसूस हो रहा था. सुबह के समय हल्का-हल्का कोहरा भी था. दिन के चढ़ते धूप निकल गया था.
आज मौसम पूरी तरह बदला रहेगा. सुबह के समय हल्का-हल्का ठंड जैसा लग रहा है. राजधानी में 10 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं दूसरी तरफ ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. इस वजह से दृश्यता प्रभावित हो सकती है. दिन में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक कम रहेगा. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है. दिन में 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी.
दिल्ली का औसत AQI 311 हैं, जो अभी भी बहुत ख़राब श्रेणी में बना हुआ हैं. चांदनी चौक - 400 पूसा, दिल्ली - 398 NSUT जाफरपुर - 384 कॉमनवेल्थ काम्प्लेक्स - 380 सिरी फोर्ट - 375 एनसीआर नोएडा -317 गुरुग्राम -324 गाजियाबाद -265 फरीदाबाद -315.
दिल्ली में इस साल दीपावली पर पिछले 5 सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया. दीपावली के दिन राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 376 रहा. वहीं, दीपावली के अगले दिन सोमवार सुबह 10 बजे AQI बढ़कर 371 दर्ज किया गया. साल 2021 के बाद दीपावली के अगले दिन प्रदूषण का यह सबसे ऊंचा स्तर है. सोमवार सुबह पूरी दिल्ली धुंध की चादर में ढकी नजर आई. प्रदूषण निगरानी के लिए बने 51 केंद्रों में से 14 पर AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. वहीं, चार केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता खराब और 33 केंद्रों पर बेहद खराब दर्ज की गई. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) में सबसे ज्यादा 439 AQI रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत AQI 370 था.