App

लखनऊ में सिलेंडर फटा, दो मंजिला मकान में भीषण आग! घर से बाहर गए थे मालिक; तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

लखनऊ के आशियाना कॉलोनी में दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. आग के दौरान एक LPG सिलेंडर फट गया. तीन दमकल गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया. कोई जनहानि नहीं हुई.

लखनऊ में सिलेंडर फटा, दो मंजिला मकान में भीषण आग! घर से बाहर गए थे मालिक; तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Image Credit: Lucknow Fire News (AI Photo)

लखनऊ: राजधानी के आशियाना कॉलोनी में सोमवार को एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया.घर में रखे दो LPG सिलेंडरों में से एक आग की चपेट में आकर जोरदार धमाके के साथ फट गया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आग से धधक उठी दोनों मंजिलें 

आलमबाग फायर स्टेशन के एफएसएसओ सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह 9:11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना पर आलमबाग फायर स्टेशन से दो और सरोजनी नगर फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई. दमकलकर्मियों ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो मकान की दोनों मंजिलें आग से धधक रही थीं. फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और करीब एक घंटे में आग को पूरी तरह बुझा दिया गया.

घर पर नहीं थे मालिक, लौटे तो सब कुछ जल चुका था

बताया जा रहा है कि आग लगने के समय मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थे. वह किसी से मिलने बाहर गए हुए थे.जब वह वापस लौटे तो पूरा घर आग की चपेट में था और सब कुछ जल चुका था. फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.  पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. एलपीजी सिलेंडर के फटने से इलाके में दहशत फैल गई. हालांकि, दमकलकर्मियों की समय पर कार्रवाई ने बड़े हादसे को टाल दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More