SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'वर्ल्ड कप से भी बाहर होंगे सिराज...' प्लान या फिर साजिश? टीम मैनेजमेंट पर आगबबूला हुए अश्विन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है. प्लेइंग-XI का ऐलान होते ही गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल सवालों के घेरे में आ गए. पूर्व कोच रवि शास्त्री से लेकर सुनील गावस्कर तक कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने मैनेजमेंट की आलोचना की. अब पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन भी खफा नजर आए हैं.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 19, 2026, 22:51 IST | Updated: Nov 19, 2026, 22:58 IST
Join

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होते ही भारतीय टीम मैनेजमेंट सवालों के घेरे में आ गई है. गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग-XI में रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को ड्रॉप कर दिया. इस मुद्दे पर पूर्व कोच रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों ने बयान दिए और टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं. अब पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने मैनेजमेंट को लताड़ा है. अश्विन ने बेबाक अंदाज में हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है.

अश्विन ने डंके की चोट पर कहा कि प्लेयर्स के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है. जडेजा और सिराज दोनों के ही आंकड़े शानदार हैं, इसके बाद भी उन्हें ड्रॉप किया गया. जडेजा के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर जबकि सिराज की जगह अंशुल कंबोज को तरजीह दी गई है. अश्विन ने समझाया कि कैसे सिराज को बाहर करने के लिए एक महीने पहले से माहौल बनाया गया था.

क्या बोले अश्विन?

अश्विन ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, "सिराज को बाहर करने के लिए चर्चे सीरीज से पहले ही थे. एक सप्ताह पहले ही ऐसा माहौल क्यों बनाया गया? एक सप्तान ही नहीं बल्कि ये पिछले एक महीने से चल रहा था. पहले वह वनडे मैच से बाहर रहे और अब वर्ल्ड कप आ रहा है. इस समय क्या आपको सिराज की जरूरत नहीं है? क्या वक्त खत्म हो गया है, सिराज की जरूरत आपको कैसे नहीं है. 2023 वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार बॉलिंग की थी. लेकिन वो भी होगा, हैरान मत होना ये सिर्फ ट्रेलर है.

ये भी पढ़ें... Mumbai Indians का इशारा समझ गए फैंस, IPL 2027 में फिर लौटेंगे कैप्टन रोहित? MI का पोस्ट वायरल

सिराज टीम इंडिया के लिए क्यों है जरूरी

अश्विन ने समझाया कि सिराज टीम के लिए क्यों जरूरी हैं. उन्होंने कहा, "मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का नाम नोट कर लो और फिर उसके बाद देखो कि टक्कर कहां है, मुझे समझ नहीं आ रहा. मुझे टीम के चयन को लेकर काफी हैरानी हुई. मिडिल ओवर्स में सिराज जैसे गेंदबाजों की जरूरत होती है, मैं नहीं कह रहा कि सिराज 5 विकेट लेंगे, लेकिन जब पुरानी गेंद से कुछ नहीं हो रहा होता है तो आपको मोहम्मद सिराज जैसे एटीट्यूड वाले गेंदबाज की जरूरत होती है."
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES