App

अमेरिकी डॉलर की मजबूती सोने को कर रही कमजोर, सोना फिसलकर 1.30 लाख के नीचे पहुंचा, चांदी सपाट

डॉलर इंडेक्स मार्च 2025 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर है, जो सोने को कमजोर कर रही है. सोना 14 महीने मे सबसे सस्ता बिक रहा है.

अमेरिकी डॉलर की मजबूती सोने को कर रही कमजोर, सोना फिसलकर 1.30 लाख के नीचे पहुंचा, चांदी सपाट
Image Credit: gold rate

Gold Price Today:  सोने की कीमत में बड़ी गिरावट का दौर जारी है. इस साल सोने के दाम में 29 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है. 29 जनवरी को 1.79 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार करने वाला सोना 19 नवंबर को 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसल गया.   सोना 14 महीनों के अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है, कमजोर सोने के पीछे डॉलर का हाथ है. 
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:35 पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 690 रुपए की कमजोरी के साथ 1,29,124 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था.  समय बीतने के साथ सोने ने 1,28,310 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,29,550 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है.  

चांदी का हाल भी बेहाल  

सोने की अपेक्षा चांदी में सपाट कारोबार हो रहा है. चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 12 रुपए की मामूली तेजी के साथ 1,60,746 रुपए प्रति किलो पर थी. चांदी ने 1,59,321 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 1,61,345 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है.  

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में कमजोरी और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है. कॉमेक्स पर सोना 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,730 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 45.22 डॉलर प्रति औंस पर था.  

 डॉलर इंडेक्स की मजबूती सोने को कर रही कमजोर

जानकारों ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही. फेडरल रिजर्व के सख्त रुख वाले बयानों से मौद्रिक नीति और सख्त होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिसके चलते सोने की कीमत 14 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई है.  फेड अधिकारियों के सख्त बयानों ने ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदों को मजबूत किया है. ट्रेजरी यील्ड में उछाल और डॉलर के मजबूत होने से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है, क्योंकि इससे ऐसी संपत्तियों को अपने पास रखने की 'अपॉर्चुनिटी कॉस्ट' बढ़ जाती है, जिनसे कोई रिटर्न नहीं मिलता.  आज अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 103.85 पर पहुंच गया है. ये मार्च 2025 के बाद अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है.  


 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More