पंजाब किंग्स का बड़ा दांव, इस दिग्गज को बनाया गेंदबाजी कोच, T20 वर्ल्ड कप 2024 में थे टीम इंडिया का हिस्सा
आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स ने एक और बड़ा दांव खेला है. फ्रेंचाइजी ने टीम इंडिया के साथ काम कर चुके पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. राजीव कुमार को फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है.
आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स ने एक और बड़ा दांव खेला है. फ्रेंचाइजी ने टीम इंडिया के साथ काम कर चुके पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. पारस के सामने कठिन चुनौती है, क्योंकि पिछले सीजन पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था. आईपीएल 2026 में जेम्स होप्स PBKS के बॉलिंग कोच थे, लेकिन अब उनकी छुट्टी हो चुकी है. पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टाफ सदस्य राजीव कुमार को अपना फील्डिंग कोच नियुक्त करने का फैसला किया है.
पारस म्हाम्ब्रे एक बार फिर रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे, जो पंजाब किंग्स के मुख्य कोच हैं. दोनों मुंबई इंडियंस के साथ पहले काम कर चुके हैं. म्हाम्ब्रे अपने साथ PBKS के लिए काफी अनुभव लेकर आए हैं. इससे पहले, 2021 से 2024 तक वे हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ भारत के बॉलिंग कोच रह चुके हैं.
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी सुधारेंगे पारस म्हाम्ब्रे?
आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स ने स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की कुर्बानी देकर टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल किया है. इससे बैटिंग तो और मजबूत हुई है, लेकिन बॉलिंग अटैक कमजोर नजर आ रही है. वैसे भी गेंदबाजी पंजाब किंग्स की कमजोरी रही है. फ्रेंचाइजी ने पारस म्हाम्ब्रे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिनके पास कोचिंग का काफी अनुभव है. म्हाम्ब्रे उस कोचिंग ग्रुप का हिस्सा थे, जिसने भारत को घरेलू मैदान पर 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाने और कैरेबियन में 2024 T20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.
पंजाब किंग्स को पहली ट्रॉफी का इंतजार
पंजाब किंग्स अभी भी अपने पहले ट्रॉफी की तलाश कर रही है. 2014 और 2025 में फ्रेंचाइजी ने फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताब जीतने से एक कदम दूर रह गए. पिछले सीजन भी श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम ने शुरुआती छह मुकाबले जीते, लेकिन उसके बाद गाड़ी पटरी से उतर गई और लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पिछले सीजन पंजाब किंग्स प्लेऑफ में भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.
ये भी पढ़ें: दबाव या उतावलापन... पाकिस्तान के खिलाफ क्यों अपना 'वैभव' नहीं दिखा पा रहे सूर्यवंशी? आंकड़े दे रहे गवाही