)
Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार (24 नवंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ बातचीत के खास पल को साझा किया है.
इसमें गांधी परिवार से जुड़ी कई पुरानी यादों, राजनीतिक उतार-चढ़ाव और सोनिया गांधी के निजी संघर्षों का वर्णन किया गया है. इतनी ही नहीं, राहुल गांधी ने अपने बचपन, पिता राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने और साल 2004 में लिए गए एक फैसले का जिक्र किया है.
राहुल गांधी के इस पोस्ट को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रिपोस्ट किया और अपनी हालिया किताब को लेकर कहा कि मैंने 'बिलॉन्गिंग' (Belonging) अपनी यादों के आधार पर लिखी है. राहुल और प्रियंका ने इसमें अपनी यादें जोड़ीं, जिससे इन कहानियों में एक नई जान आ गई.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी की ओर से शेयर किए इस वीडियो उन्होंने कैप्शन लिखा कि शादी का प्रस्ताव योजना के अनुसार नहीं रहा और न ही मेरा सातवां जन्मदिन. साल 2004 के फैसले से हममें से कुछ लोगों को राहत जरूर मिली थी, तो कुछ को खुशी हुई. पापा की सुरक्षा वापस लेने के पीछे एक मकसद था. 500 पन्नों से ज्यादा अन्य कई ऐसी बातों के बावजूद, मां ने कई बातों को शामिल नहीं किया.
The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday. The decision in 2004 gave some of us relief but others joy. There was an intention behind withdrawing Papa’s security. And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book. Priyanka and I sat down with our mother to talk through all of it. Going back to those memories brought back the joy, the laughter and even the pain we felt at the time. Ma's journey of Belonging has been full of enormous love and terrible tragedy, and she has met all of it with dignity and courage.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 24, 2026
बता दें कि राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि प्रियंका और मैं अपनी मां के साथ बैठे और इन सभी बातों पर चर्चा की. उन पुरानी यादों को लौटने से उस वक्त की खुसी, हंसी और यहां तक कि उस दर्द का भी फिर से एहसास हुआ, जिसे हमने महसूस किया था.
अपने पोस्ट में अपनी मां की किताब बिलॉन्गिंग का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी मां का जीवन अपार प्रेम और बेहद दुखद त्रासदियों से भरा रहा है. उन्होंने सभी परिस्थितियों का सामना किया और गरिमा और साहस का परिचय दिया.
राहुल गांधी के इस पोस्ट को सोनिया गांधी ने रिपोस्ट किया है और कहा कि मैंने 'बिलॉन्गिंग' (Belonging) अपनी यादों के आधार पर लिखी है. राहुल और प्रियंका ने इसमें अपनी यादें जोड़ीं, जिससे इन कहानियों में एक नई जान आ गई. मेरे बच्चे मेरी सबसे बड़ी खुशी और मेरी ताकत हैं; वे ऐसे दो लोग हैं जो मेरे धैर्य की परीक्षा किसी और से कहीं ज्यादा लेते हैं.