)
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ओमान के अल अमरात में इतिहास रच दिया. उसने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप का फाइनल जीत लिया. भारत ने नौवीं बार और 2021 के बाद ट्रॉफी पर कब्जा किया. पिछले तीन सीजन में बांग्लादेश ने लगातार दो और पाकिस्तान ने एक बार खिताब अपने नाम किया था. भारत ने अब फिर से फाइनल में सफलता हासिल कर ली. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी तारीफ की है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं की उपलब्धि दूसरों को प्रेरित करेगी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर टीम की आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत के बाद टीम की तारीफ की और टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व जताया. मोदी ने लिखा, ''भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन. आज के शानदार प्रदर्शन और पुरुषों का अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने के लिए हमारे युवा क्रिकेटरों पर बहुत गर्व है. उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी. टीम को उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.''
Outstanding day for Indian cricket! Immensely proud of our young cricketers for today’s impressive performance and for winning the Men’s U-19 Asia Cup 2026. Their success will inspire several youngsters. Best wishes to the team for their endeavours ahead.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के पक्के इरादे की तारीफ की. उन्होंने पोस्ट किया, ''एक रोमांचक जीत. पुरुषों का U19 एशिया कप खिताब जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई. अपनी इस ऐतिहासिक जीत से देश को खुशी और गर्व का ताज पहनाया. आपने पिच पर जो हिम्मत, पक्का इरादा और बेजोड़ खेल भावना दिखाई, वह भारत के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन का एक मास्टरक्लास था. आपका प्रदर्शन और भी नए क्रिकेटरों को विजेताओं की लीग में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा.''
A thrilling victory! Applause for the Indian cricket team on winning the Men's U19 Asia Cup title, crowning the nation with joy and pride through your landmark triumph. The sheer grit, determination and unmatched sportsmanship you demonstrated on the pitch were a masterclass in India's cricketing excellence. Your performance will inspire more budding cricketers to join the league of winners.
— Amit Shah (@AmitShah) November 14, 2026
वीरेंद्र सहवाग ने मोहित उल्वा की शानदार मैच जिताने वाली पारी से हैरान रह गए. 338 रन के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए भारत मुश्किल में पड़ गया था, लेकिन उल्वा ने आखिरी तक संघर्ष करके टीम को जीत दिला दी. मोहित ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए. सहवाग ने युवा बैटर और रोमांचक फिनिश में टीम के दिखाए गए कैरेक्टर की तारीफ की. नंबर 10 पर बैटिंग करते हुए उल्वा ने भारी दबाव में भी हिम्मत बनाए रखी और ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. सहवाग ने कहा, ''क्या मैच था. क्या फिनिश था. अंडर 19 एशिया कप फाइनल में 338 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान को हराना वाकई बहुत बड़ी बात है. लक्ष्य के 80 रन, आर्यवीर के 58 रन और फिर मनाल चौहान और मोहित उल्वा का जलवा, जब हमें किसी चमत्कार की जरूरत थी. क्या अविश्वसनीय जीत थी. इन युवा चैंपियंस पर गर्व है.''
What a match! What a finish! To beat Pakistan in an U19 Asia Cup final chasing 338 takes some serious character. Lakshya’s 80, Aaryavir’s 58, and then Manal Chauhan and Mohit Ulva’s Jalwa when we needed a miracle. What a unbelievable victory. Proud of these young Champions! 🇮🇳🏆
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) November 14, 2026
Well done India under19 .. superb performance .. young Sehwag .. what a tournament he had.. every other member of the team as well .. Veeru must be very proud @virendersehwag
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 14, 2026
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी टीम को बधाई दी और आर्यवीर सहवाग को उनके शानदार टूर्नामेंट के लिए खास तौर पर सराहा. गांगुली ने लिखा, ''बहुत बढ़िया इंडिया अंडर 19.. शानदार परफॉर्मेंस.. युवा सहवाग.. उनका टूर्नामेंट क्या था.. टीम के हर दूसरे सदस्य ने भी.. वीरू (वीरेंद्र सहवाग) को बहुत गर्व होना चाहिए.'' आर्यवीर ने 61 गेंद पर नौ चौकों की मदद से 58 रन बनाए और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 101 गेंद पर 80 रन बनाए.