)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेंगलुरु की नई 'पिंक लाइन' मेट्रो में किए गए सफर का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनके पास पैसे नहीं थे तो खुद पीएम मोदी ने अपना स्मार्ट कार्ड स्वाइप करके उनका मेट्रो टिकट खरीदा. डीके शिवकुमार ने बताया, 'उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे. इसलिए मैंने उनसे कहा कि 'आप मेरा टिकट खरीद लीजिए'. इस पर उन्होंने मेरे लिए भी अपना स्मार्ट कार्ड स्वाइप कर दिया.'
प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत के सवाल पर मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, राजनीतिक मतभेदों का असर विकास परियोजनाओं के सहयोग पर नहीं पड़ना चाहिए. उन्होंने कहा, 'देखिए, हम सभी को देश के हित में मिलकर काम करना होगा. मैंने कल भी यही कहा था कि राजनीति सिर्फ चुनाव लड़ने तक ही सीमित रहनी चाहिए. जब राजनीति करनी हो, तब की जाए. क्या विकास और राजनीति में फर्क नहीं होना चाहिए? प्रधानमंत्री भी यही चाहते हैं कि विकास हो.'
डीके शिवकुमार ने देश की अर्थव्यवस्था में कर्नाटक के बड़े योगदान पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि कर्नाटक देश का दूसरा सबसे ज्यादा टैक्स और जीएसटी (GST) देने वाला राज्य है. साथ ही, यहां हर साल 1.5 लाख इंजीनियर और 13,940 डॉक्टर तैयार होते हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
ಗುಲಾಬಿ ಮೆಟ್ರೋ ಸಂಚಾರ ; ಹೊಸ ಹಾದಿ, ಹೊಸ ಆರಂಭ ಬೆಂಗಳೂರಿನ ನಗರ ಸಾರಿಗೆ ವ್ಯವಸ್ಥೆಯಲ್ಲಿ ಹೊಸ ಮೈಲಿಗಲ್ಲು ಸ್ಥಾಪಿಸಲಿರುವ ನಮ್ಮ ಮೆಟ್ರೋ ಗುಲಾಬಿ ಮಾರ್ಗದ ಸಂಚಾರಕ್ಕೆ ಚಾಲನೆ ನೀಡಿದ ವಿಶೇಷ ಕ್ಷಣಗಳು. A New Line. A New Beginning. Glimpses of the flag-off of Namma Metro’s Pink Line, marking a new milestone in Bengaluru’s urban mobility journey. #NammaMetro | #PinkLine
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) November 13, 2026
दरअसल, मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर पीएम मोदी और डीके शिवकुमार बिल्कुल आम यात्रियों की तरह पहुंचे. इस दौरान दोनों ने मुस्कुराते हुए आपस में बातचीत भी की. मेट्रो को हरी झंडी दिखाते समय पीएम मोदी ने शिवकुमार का हाथ पकड़कर साथ में झंडा लहराया और फिर दोनों ने तवरेकेरे से आईआईएम बेंगलुरु स्टेशन तक एक साथ मेट्रो राइड की.
PM Modi flagged off the metro service and took a ride from Tavarekere to IIM Bangalore Metro Station. Watch. ⬇️ https://t.co/cgdpyoagWW
— BJP (@BJP4India) November 13, 2026
बता दें कि 13 नवंबर को पीएम मोदी ने बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया था. यह लगभग 7.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन है, जो कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे तक जाता है. इसकी लागत करीब 3,470 करोड़ रुपये है. इस नए सेक्शन के जुड़ने से बेंगलुरु मेट्रो का कुल नेटवर्क अब 100 किलोमीटर के पार पहुंच गया है, जिससे डेली पैसेंजर्स को काफी राहत और सुविधा मिलेगी.