IND-A vs PAK-A: वैभव से की छेड़खानी, बदले में अभिषेक ने याद दिलाई नानी, पाकिस्तानियों की बत्ती गुल
IND A vs PAK A: एसीसी मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप में भारत ए और पाकिस्तान ए की बीच मुकाबला फैंस के लिए पैसा वसूल रहा. खिलाड़ियों के बीच बहस ने इस मुकाबले का माहौल गर्म कर दिया. वैभव सूर्यवंशी फेल हुए, तो पाकिस्तानी टीम उछल पड़ी और उन्हें आक्रामक अंदाज में सैंड ऑफ दिया. लेकिन अभिषेक के सामने टीम की बत्ती गुल हो गई.
IND A vs PAK A: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी इन दिनों थमी हुई है. एसीसी मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में वैभव का विस्फोट देखने को नहीं मिल रहा है. पाकिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले में भी वैभव 11 रन बनाकर आउट हुए, तो पाकिस्तान ने आक्रामक सैंड ऑफ दिया. अभिषेक शर्मा को ये बात मानों कचोट गई. उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों को दौड़ाकर पीटा और वनडे को टी20 अंदाज में खेलकर धमाकेदार पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी शुरू से ही पाकिस्तान के सामने संघर्ष करते नजर आ रहे थे. पाकिस्तान के पेसर रंधावा ने उन्हें 11 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम वैभव के पीछे चल पड़ी और उन्हें कुछ शब्द बोले. हालांकि, वैभव ने इसका पलटकर जवाब नहीं दिया. अभिषेक शर्मा ने वैभव के जाने के बाद पाकिस्तान की हेकड़ी निकाली.
अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में ठोकी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने महज 31 गेंद में फिफ्टी ठोकी. इसके बाद भी अभिषेक नहीं रुके, उन्होंने ताबड़तोड़ 70 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के जमाए. दिलचस्प बात ये है कि जिस गेंदबाज ने वैभव को आउट किया, अभिषेक ने उसी के ओवर में 24 रन ठोके और तारे दिखा दिए. पूरी पाकिस्तान टीम आसमान ताकती रह गई. बैटिंग के लिहाज से भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव के बाद आयुष बदोनी भी बिना खाता खोले आउट हो गए. कुमार कुशाग्र का बल्ला भी इस मैच में नहीं चला.
ये भी पढे़ं... IND A vs PAK A: ड्रामा, कंट्रोवर्सी और रोमांच... हर्षित-प्रिंस का जादू फेल, पाकिस्तान ने ठोके 313 रन
पहली पारी में हर्षित के साथ हुआ पंगा
भारत के सामने 314 रन का लक्ष्य है. पहली पारी में हर्षित राणा अकेले ही पाकिस्तानी प्लेयर्स से भिड़ गए और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना दी. हर्षित और रंधावा के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गई, लेकिन अंपायर ने बीच-बचाव किया. इस मुद्दे पर हर्षित राणा पर कोई एक्शन भी लिया जा सकता है. सोशल मीडिया पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गहमा-गहमी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.