)
देश में नोटबंदी को लागू हुए 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अब भी उस दौर को याद दिलाकर लोगों को उकसाने से नहीं चूकती. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर GTA6 गेम खेलते हुए का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6’ शब्द को लेकर मजेदार चुटकी. साथ ही, गेम के नाम को नोटबंदी से जोड़ते हुए मोदी सरकार पर तंज कसने से भी नहीं चूके.
रिपोर्ट के मुताबिक, अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट वीडियो में शशि थरूर ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6’ वीडियो गेम्स पर हाथ आजमाते दिखे. इसके साथ ही वे उसके नाम पर भी मजाक उड़ाते नजर आए. उन्होंने कहा, 'ग्रैंड थेफ्ट यानी बड़ी चोरी शब्द समझ आता है, लेकिन उसके साथ ये ऑटो शब्द क्यों जुड़ा है? अंग्रेजी भाषा में 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' शब्द का कोई खास मतलब ही नहीं बनता. मैंने पहले कभी वीडियो गेम नहीं खेले हैं.'
इसके बाद थरूर ने आगे कहा, 'मैंने पहले कभी वीडियो गेम नहीं खेले हैं. नहीं, मैं तो बस जिंदा रहने की कोशिश कर रहा हूं. लेकिन इस गेम में यह क्या चल रहा है? आप सभी यह नया गेम खेल रहे हैं.'
इसके बाद कांग्रेस नेता ने थरूर ने गेम के पिछले वर्जन के बाद आए 13 साल के गैप की तुलना भारत में इसी अवधि के दौरान आए बदलावों से करके मोदी सरकार पर तंज कसना शुरू कर दिया.
उन्होंने कहा, 'भारत में पिछले 13 साल निश्चित रूप से काफी नाटकीय रहे हैं, है न? हम देख रहे हैं कि कई मायनों में अभिव्यक्ति की आजादी कम हुई है. लोग इस बात को लेकर टेंशन में हैं कि कहीं सरकार को उनके बोलने पर कोई आपत्ति न हो जाए.'
वर्ष 2016 में हुई नोटबंदी पर तंज कसते हुए शशि थरूर ने कहा, 'हमने अपने एक हजार और 500 रुपये के नोटों को बेकार होते देखा है. वह नोटबंदी एक तरह से बिना ऑटो के 'ग्रैंड थेफ्ट' यानी बड़ी चोरी ही थी.'
बताते चलें कि रॉकस्टार गेम्स का ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6’ (GTA 6) दुनिया भर में अपनी धूम मचा रहा है. लॉन्च होने के पहले ही दिन गेम डेवलपर ने 3.79 अरब अमेरिकी डॉलर की भारी-भरकम कमाई की. इसके साथ ही यह गेम लॉन्चिंग के साथ ही मनोरंजन जगत में कमाई करने वाला सबसे बड़ा गेम बन गया है.