)
पाकिस्तान के बल्लेबाज तैयब आरिफ ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच इतिहास रच दिया. आरिफ ने रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली ही पारी में अर्धशतक लगा दिया. दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज सोमवार (9 नवंबर) को शुरू हुई. मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने चार खिलाड़ियों को डेब्यू कराया, उनमें एक तैयब आरिफ रहे. उन्होंने ओपनिंग करते हुए पहली पारी में 51 गेंद पर 57 रन बनाए.
तैयब ने 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. वह नौ चौके और एक छक्का लगाया. श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज तैयब आरिफ के अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद ताहा, 21 साल के बॉलिंग ऑलराउंडर अराफात मिन्हास और 31 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब खान ने डेब्यू किया.
तैयब ने 46 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया. वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. 9 से 12 सितंबर 2026 तक बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के लिए रजाउल्लाह ने सिर्फ 43 गेंद पर अर्धशतक ठोका था. हालांकि, वह पहली पारी में 11 गेंदों पर सिर्फ 11 रन ही बना पाए थे. वह दूसरी पारी में अर्धशतक तक पहुंचे थे.
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सबसे तेज अर्धशतक का कारनामा साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने कर दिखाया है. उन्होंने 2025 में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में 38 गेंद पर अर्धशतक लगाया था. अब तक टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दो ही बल्लेबाज डेब्यू मैच में 38 से कम गेंदों में फिफ्टी लगाई है. हालांकि, दोनों ने दूसरी पारी में यह कारनामा किया है. 2008 में न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने नेपियर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 29 गेंद पर अर्धशतक ठोका था. इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में 37 गेंद पर अर्धशतक ठोका था.
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले दिन स्टंप तक पहली पारी में 5 विकेट पर 281 रन बना लिए हैं. टीम के लगातार चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया है. ओपनर अजान आवेश 30 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद तैयब आरिफ 57, डेब्यू करने वाले मोहम्मद ताहा ने 51, कप्तान बाबर आजम ने 50 और सऊद शकील ने नाबाद 57 रन बनाए हैं. सलमान अली आगा 16 रन ही बना पाए. गाजी गोरी सात रन बनाकर नाबाद हैं. असिथा फर्नांडो ने दो विकेट लिए. दिलशान मदुशंका, मिलन प्रियनाथ रतनायके और सोनल दिनुशा ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.