App

पाकिस्तान को अब्दुल का झटका: अल-सैयद बोले- हमारे पैसों का गलत इस्तेमाल क्यों? इजरायल-मिस्त्र को भी घेरा

हाल ही में अमेरिकी सीनेटर चुने गए अब्दुल अल-सैयद ने अमेरिकी नीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए पाकिस्तान को निशाना बनाया है. उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली मदद को गलत करार दिया है.

पाकिस्तान को अब्दुल का झटका: अल-सैयद बोले- हमारे पैसों का गलत इस्तेमाल क्यों? इजरायल-मिस्त्र को भी घेरा
Image Credit: अब्दुल एल-सैयद

अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बने अब्दुल अल-सैयद ने पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक और सैन्य मदद पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल पर जो जवाब दिया, वो ना सिर्फ दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है. बल्कि पाकिस्तान जैसे भिखमंगे देश की भिखारियों वाली इंटरनेशलन इज्जत का एक बार फिर से जुलूस निकाल दिया. क्योंकि, अब्दुल अल-सैयद ने अमेरिकी नीति पर सवाल उठाए हैं.

मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल एल-सैयद ने रिपब्लिकन माइक रोजर्स को हराकर अमेरिकी सीनेट में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम सांसद बनकर इतिहास रच दिया है, लेकिन जीत के साथ ही उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे वॉशिंगटन ही नहीं, बल्कि इस्लामाबाद में भी हलचल मच सकती है. उन्होंने उन देशों को दी जाने वाली अमेरिकी मदद पर सवाल उठाए हैं, जो अमेरिकी पैसे का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने के लिए करते हैं.

अब्दुल एल-सैयद ने एक इंटरव्यू में इजरायल के साथ-साथ मिस्र और पाकिस्तान का भी जिक्र किया. उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिका यह कैसे सुनिश्चित करे कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति खुद को जवाबदेह बनाए. उनका कहना था कि अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय कानून लागू करने के मामले में सबसे आगे रहना चाहिए. अगर किसी देश को अमेरिकी मदद मिल रही है, तो यह भी देखा जाना चाहिए कि वह उस पैसे का इस्तेमाल किस काम के लिए कर रहा है.

पाकिस्तान को मिलने वाली अमेरिकी मदद पर सवाल

अब्दुल एल-सैयद ने अपने बयान में सिर्फ इजरायल का नाम नहीं लिया, बल्कि पाकिस्तान, मिस्र और जॉर्डन को भी एक ही श्रेणी में रखा. उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा ऐसे देशों को क्यों दिया जाना चाहिए, जो उस मदद का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ होने वाली गतिविधियों में करते हैं.

यह बयान पाकिस्तान के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस्लामाबाद को मिलने वाली आर्थिक मदद पर सवाल उठाता रहा है. भारत की चिंता रही है कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने और भारत के खिलाफ सैन्य गतिविधियों में किया जा रहा है.

अब्दुल एल-सैयद के इस बयान से पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद पर बहस और तेज हो सकती है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय मदद के इस्तेमाल और पाकिस्तान में आतंकवाद को लेकर उठने वाले सवालों को भी नई धार मिल सकती है.

इजरायल को अमेरिकी सैन्य मदद घटाने के पक्ष में एल-सैयद

अब्दुल एल-सैयद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इजरायल को दी जाने वाली सैन्य सहायता कम करने के प्रस्ताव का भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि इस नीति पर राष्ट्रपति का रुख सही है. इसके साथ ही उन्होंने इजरायल को अमेरिकी हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी की.

उनका तर्क है कि अमेरिका से मिलने वाले कुछ हथियारों का इस्तेमाल ऐसे अभियानों में हो रहा है, जो मानवीय दृष्टि से उचित नहीं हैं. एल-सैयद का कहना है कि अमेरिका को अपनी विदेश नीति में एक जैसा पैमाना अपनाना चाहिए. किसी भी देश को अमेरिकी मदद देने से पहले यह देखा जाना चाहिए कि उस पैसे का इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा है.

इजरायल को हर साल 3.8 अरब डॉलर की मदद देता है अमेरिका

अमेरिका फिलहाल एक समझौते के तहत इजरायल को हर साल 3.8 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देता है. यह समझौता 2028 तक लागू है. वहीं, ट्रंप ने साल के अंत तक इजरायल को मिलने वाली करीब 4 अरब डॉलर की सालाना सैन्य सहायता खत्म करने की योजना का ऐलान किया है.

अब्दुल एल-सैयद का कहना है कि अमेरिका को अपनी विदेश नीति में दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए. अगर किसी देश को अमेरिकी मदद दी जा रही है, तो यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उसका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के लिए न हो.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More