App

टेस्ट क्रिकेट में छा गया इंग्लैंड का ये घातक गेंदबाज, 100 साल में पहली बार हुआ ऐसा, जसप्रीत बुमराह का टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है. 24 टेस्ट में 102 विकेट पूरे करने वाले ओली रॉबिन्सन ने 19.10 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

टेस्ट क्रिकेट में छा गया इंग्लैंड का ये घातक गेंदबाज, 100 साल में पहली बार हुआ ऐसा, जसप्रीत बुमराह का टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Image Credit: Ollie Robinson

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने इतिहास रचते हुए पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो पिछले 100 सालों में पहली बार हुआ है. ओली रॉबिन्सन भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतर गेंदबाजी औसत (कम से कम 100 विकेट) रखने वाले महान गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं.

बर्मिंघम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान 11 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके. इस दौरान ओली रॉबिन्सन ने 5 ओवर मेडन डाले. ओली रॉबिन्सन ने इसी के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. ओली रॉबिन्सन के नाम अब 24 टेस्ट मैचों की 44 पारियों में 19.10 की घातक गेंदबाजी औसत के साथ 102 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. ओली रॉबिन्सन का टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 39 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में 5 बार फाइव विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड बनाया है.

फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के बाद से पहली बार किया ऐसा करिश्मा

ओली रॉबिन्सन की सबसे बड़ी उपलब्धि सिर्फ उनके विकेटों की संख्या नहीं, बल्कि उनका शानदार गेंदबाजी औसत है. ओली रॉबिन्सन फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के बाद से सबसे बेहतरीन गेंदबाजी औसत (19.10) के साथ 100 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. ओली रॉबिन्सन ने इस मामले में भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. जसप्रीत बुमराह ने 19.79 की गेंदबाजी औसत के साथ 100 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था.

पिछले 100 साल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत (कम से कम 100 विकेट)

ओली रॉबिन्सन - 19.10

जसप्रीत बुमराह - 19.79

जॉनी वार्डल - 20.39

एलन डिविडसन - 20.53

मैल्कम मार्शल - 20.94

जोएल गार्नर - 20.97

100 विकेट कितने टेस्ट में पूरे किए?

ओली रॉबिन्सन ने सिर्फ 24 टेस्ट मैचों में 102 विकेट पूरे किए. सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद इंग्लैंड के लिए इस मुकाम तक इतनी तेजी से पहुंचने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं. इस खास लिस्ट में इयान बॉथम, डेरेक अंडरवुड, स्टीव हार्मिसन, ग्रीम स्वान और टोनी लॉक जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More