App

आधी हुई न्यूजीलैंड की ताकत, भारत के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे चैपमैन-रचिन, टीम में मचा कोहराम

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

आधी हुई न्यूजीलैंड की ताकत, भारत के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे चैपमैन-रचिन, टीम में मचा कोहराम
Image Credit: India vs New Zealand ODI Series

भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को डबल झटका लगा है. मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र दोनों ही चोट के कारण इस वनडे इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की यह वनडे इंटरनेशनल सीरीज 4 नवंबर को ऑकलैंड में शुरू होगी, जिसके बाद दूसरा और तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच वेलिंगटन और हेमिल्टन में खेला जाएगा.

इसके बाद सीरीज माउंट माउंगानुई पहुंचेगी, जहां 13 और 15 नवंबर को आखिरी दो वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे और इस तरह पांच मैचों की यह सीरीज समाप्त होगी. चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और उनके अभी दो और हफ्ते तक मैदान से बाहर रहने की उम्मीद है. वहीं, रचिन रवींद्र कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं. न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट ने इस ऑलराउंडर को ठीक होने के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है, ताकि वे इस महीने के आखिर में भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकें.

आधी हुई न्यूजीलैंड की ताकत

मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र के बाहर होने का मतलब है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट वनडे सीरीज के सभी पांच मैचों में उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा, हेनरी निकोल्स को शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे. न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने माना कि मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र का बाहर होना टीम के लिए दोहरा झटका है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी टीम में इतनी गहराई और काबिलियत है कि वे इनकी कमी की भरपाई कर सके. 

भारत के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे चैपमैन-रचिन

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, 'हर कोई जानता है कि मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र इस टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए यह दुख की बात है कि वे इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. मेरी पिछले हफ्ते मार्क से बात हुई थी. वह निराश जरूर हैं, लेकिन मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वहीं, रचिन रवींद्र के कंधे में अभी तक इतना सुधार नहीं हुआ है कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सकें. इस महीने के आखिर में टेस्ट सीरीज भी है, इसलिए हम कोई अनावश्यक जोखिम नहीं लेना चाहते. हमें खुशी है कि हमने हेनरी को टीम में शामिल किया है, जो टीम के लिए नए नहीं हैं. साथ ही डीन भी टीम का हिस्सा बने हैं, जो हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे.'

पहले 3 ODI मैचों के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनेर.

चौथे और पांचवें ODI मैचों के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनेर, विल यंग.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More