SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CSK के बाद मुंबई इंडियंस में उथल-पुथल: महेला जयवर्धने के बाद लसिथ मलिंगा की छुट्टी, पारस म्हाम्ब्रे भी टीम से आउट

आईपीएल में दो बड़ी टीमों ने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद मुंबई इंडियंस में उथल-पुथल देखने को मिल रही है. उसने महेला जयवर्धने के बाद कई दिग्गजों को कोचिंग विभाग से निकाल दिया है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 29, 2026, 03:57 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 04:21 PM IST
Image Credit: पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा. IPL
Join

आईपीएल 2027 की तैयारियों को धार देते हुए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है. उसने हेड कोच महेला जयर्वधने को हटाने के बाद अब लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल होपकिंसन को भी बाहर कर दिया है. मुंबई ने इससे पहले जयवर्धने की जगह अपने पुराने खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को मुख्य कोच बनाया था. अब टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की राह पर चलते हुए गेंदबाजी कोच, सहायक कोच और अन्य स्टाफ को भी बदल रही है.

पोलार्ड पहले टीम में बल्लेबाजी कोच के तौर पर जुड़े हुए थे. उन्हें प्रमोट करके फ्रेंचाइजी ने मुख्य कोच बनाया. अब नए सीजन में नए सेटअप के साथ टीम उतरना चाहती है और इसी क्रम में उसने अपने अन्य कोचों को भी हटा दिया. मलिंगा आईपीएल इतिहास में मुंबई के महान खिलाड़ियों में एक रहे हैं. वह राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच थे और बाद में टीम ने उन्हें वापस अपने पास बुला लिया था. उन्होंने मुंबई को चार आईपीएल टाइटल जीतने और 2011 में चैंपियंस लीग टी20 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

 

 

लंबे समय तक टीम के साथ रहे म्हाम्ब्रे

पारस म्हाम्ब्रे की बात करें तो वह मुंबई इंडियंस के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे. 2010 से 2017 तक टीम के साथ थे. इसके बाद 2024 में फिर वापस आ गए थे. उन्होंने मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी.इंग्लैंड के हॉपकिंसन 2025 सीजन से पहले टीम में आए थे और उनके ऊपर फील्डिंग को बेहतर करने की जिम्मेदारी थी. वह ऐसा करने में बहुत ज्यादा सफल नहीं रहे.

ये भी पढ़ें: Explained: किसने चली शतरंज वाली चाल, कौन कर गया सबसे बड़ी गलती? WPL 2027 Auction की इनसाइड स्टोरी

क्या हार्दिक पांड्या भी कप्तानी से हटेंगे?

कोचिंग स्टाफ में बदलाव के बाद कप्तानी में भी कुछ ऐसी ही संभावना देखने को मिल रही है. हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल अब तक अच्छा नहीं गुजरा है. उनकी कप्तानी में टीम तीन सीजन में सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ में पहुंच पाई है. हार्दिक के ट्रेड की अफवाहें भी उड़ रही हैं. उनका नाम कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जोड़ा जा रहा है. अब देखना है कि वह अगले सीजन में दूसरी टीम के लिए खेलते हैं या मुंबई में ही बतौर कप्तान अपने करियर को आगे बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें: ईशान किशन की वापसी... कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को मौका, चौथे T20I में ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI

चेन्नई ने कोचिंग स्टाफ में किए बदलाव

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं. उसने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को बाहर कर दिया. उनकी जगह जहीर खान को यह जिम्मेदारी सौंपी. माइकल हसी, एरिक सिमंस जैसे दिग्गज भी सपोर्ट स्टाफ में अब नहीं हैं. एल्बी मोर्कल और गैरेथ बैटी टीम से जुड़े हैं. श्रीधरन श्रीराम और जेम्स फोस्टर भी जहीर का साथ देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES