SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी? सेलेक्शन को लेकर तेज गेंदबाज ने बता दी दिल की बात

मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए ईस्ट जोन को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में दो विकेट लिए.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 10, 2026, 08:21 PM IST | Updated: Sep 10, 2026, 08:28 PM IST
Image Credit: Mohammed Shami
Join

एक साल से ज्यादा समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की धार कम नहीं हुई है. चेन्नई की भीषण गर्मी और मुश्किल परिस्थितियों में 36 साल के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में दो अहम विकेट चटकाए और ईस्ट जोन को खिताब दिलाने में मदद की. खास बात यह रही कि मोहम्मद शमी ने यह उपलब्धि अपने 100वें फर्स्ट क्लास मैच में हासिल की. ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए सिर्फ एक घरेलू मैच नहीं, बल्कि उनके लंबे क्रिकेट करियर का बेहद खास पल बन गया.

मोहम्मद शमी के लिए क्रिकेट में मोटिवेशन का लेवल मैच या टूर्नामेंट के अनुसार नहीं बदलता है. मोहम्मद शमी का मानना है कि खिलाड़ी को हमेशा अगली चुनौती और अगले लेवल पर नजर रखनी चाहिए. मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद कहा कि अगर खिलाड़ी खुद को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित नहीं कर सकता, तो उसकी सोच में ही कमी है. मोहम्मद शमी के मुताबिक चाहे आप क्रिकेट के किसी भी लेवल पर खेल रहे हों, आपकी नजर हमेशा अगली चुनौती पर होनी चाहिए.

टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी?

मोहम्मद शमी ने मार्च 2025 के बाद भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. टेस्ट क्रिकेट में वह आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ओवल के मैदान पर खेले थे. इसके बावजूद दलीप ट्रॉफी फाइनल 2026 का प्रदर्शन बताता है कि मोहम्मद शमी अब भी क्रिकेट को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं. दलीप ट्रॉफी फाइनल में मोहम्मद शमी ने साउथ जोन के खिलाड़ी स्मरण रविचंद्रन और शेख रशीद को आउट किया था. ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे. इसके बाद साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई. ईस्ट जोन ने पहली पारी के आधार पर 372 रन की विशाल बढ़त हासिल की और इसी बढ़त के आधार पर उसने दलीप ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

शमी का फोकस बेस्ट प्रदर्शन करने पर

दलीप ट्रॉफी फाइनल में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन ऐसे समय आया है, जब भारतीय तेज गेंदबाजी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर रहने के बावजूद मोहम्मद शमी की विकेट लेने की क्षमता और अनुभव अभी भी उनकी सबसे बड़ी ताकत है. हालांकि, टीम इंडिया में वापसी को लेकर मोहम्मद शमी ने कोई बड़ा दावा नहीं किया है. मोहम्मद शमी का फोकस साफ है कि उन्हें जो भी मौका मिले, उसमें वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं.

सेलेक्शन को लेकर तेज गेंदबाज ने बता दी दिल की बात

अपने भविष्य को लेकर मोहम्मद शमी ने फैसला सेलेक्टर्स और परिस्थितियों पर छोड़ दिया है. मोहम्मद शमी का कहना है कि उनका काम मेहनत करना है, जबकि बाकी चीजें ऊपर वाले के हाथ में हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर समेत अन्य नेशनल सेलेक्टर्स ने मोहम्मद शमी को स्टैंड्स से नई और पुरानी गेंद से कमाल करते हुए देखा. मुश्किल हालात में भी मोहम्मद शमी आसानी से कन्वेंशनल स्विंग से रिवर्स स्विंग में बदल रहे थे. भारतीय टीम में सेलेक्शन के सवाल पर मोहम्मद शमी ने कहा, 'मेरा काम बस कड़ी मेहनत करना है, बाकी सब अल्लाह के हाथ में है.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES