App

IND vs NZ: 15 सेकेंड रुकी थीं राहुल की सांसें... फिर फिलिप्स बने 'मसीहा', अब मिलेगी स्पेशल पार्टी!

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में चल रहे वनडे में स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली. लेकिन इस मैच में उन्हें एक जीवनदान भी मिला, जिससे वह इतने खुश थे कि फिलिप्स को पार्टी देने की बात कह दी.

IND vs NZ: 15 सेकेंड रुकी थीं राहुल की सांसें... फिर फिलिप्स बने 'मसीहा', अब मिलेगी स्पेशल पार्टी!

IND vs NZ: केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में शानदार शतकीय पारी खेली. वह पहली बार वेलिंगटन में टेस्ट खेलने उतरे और 136 रन की पारी खेली. इस शतक से उन्होंने खास उपलब्धि भी हासिल की. वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक जड़े हैं. लेकिन बतौर ओपनर राहुल इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है.

केएल राहुल वेलिंगटन में किस्मत के घोड़े पर सवार होकर बैटिंग करते नजर आए. उन्हें एक बड़ा जीवनदान भी मिला, जिसपर राहुल काफी खुश थे. दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स न होते तो राहुल की पारी की कहानी कुछ और ही होती. भारत की पारी के 7वें ओवर में राहुल महज 5 रन के स्कोर पर थे. मैट हेनरी की एक शानदार डिलीवरी पर राहुल मात खा गए और एलबीडब्ल्यू की अपील हुई. राहुल इस गेंद को डिफेंड करने के लिए आगे गए थे, लेकिन गेंद तेजी से अंदर की ओर स्विंग हुई और उनके सामने वाले पैड से टकरा गई.

फिलिप्स ने दिलाया जीवनदान

हेनरी को पूरा यकीन था कि यह LBW है और उन्होंने अपील की, लेकिन अंपायर कुमार धर्मसेना ने इसे खारिज कर दिया. हेनरी रिव्यू लेना चाहते थे, लेकिन कप्तान टॉम लैथम ने ग्लेन फिलिप्स की बात मानी. फिलिप्स को लगा कि नॉट आउट है. अंपायर के फैसले को टॉम लैथम ने स्वीकार किया और रिव्यू नहीं लिया. ये न्यूजीलैंड टीम की सबसे बड़ी गलती साबित हुई, क्योंकि बाद के रिव्यू में राहुल आउट थे. उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका.

केएल राहुल ने कही पार्टी देने की बात

केएल राहुल की 136 रन की पारी की बदौलत भारत ने बोर्ड पर 486 रन टांग दिए और अभी 6 विकेट हाथ में हैं. जब भारतीय ओपनर से पूछा गया कि क्या वह इस फैसले के लिए टॉम लैथम को गले लगाएंगे, तो राहुल ने खुलासा किया कि वह ग्लेन फिलिप्स की वजह से बच गए. राहुल ने कहा कि मैच खत्म होने के बाद वह ग्लेन फिलिप्स को ड्रिंक्स पिलाएंगे.

क्या बोले केएल राहुल?

राहुल ने स्टंप्स के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "इसके लिए तो ग्लेन फिलिप्स को धन्यवाद देना चाहिए. मैच के बाद उन्हें कुछ ड्रिंक्स पिलाऊंगा. हां, टॉम को भी क्योंकि फैसला तो उन्हीं को लेना था. सच कहूं तो, जब यह हुआ था, तब मुझे लगा था कि शायद गेंद ऑफ स्टंप की लाइन के बाहर लगी होगी. मुझे ऐसा लगा जैसे ये मेरी जिंदगी के सबसे धीमे 15 सेकंड हैं. कुछ फील्डर्स को लगा कि गेंद मेरे बल्ले से लगी है. मैं बस यही उम्मीद कर रहा था कि लोग ग्लेन फिलिप्स की बात सुनें, क्योंकि वह लगातार कह रहे थे कि मैंने गेंद को जोर से मारा है. तो हां, इसके लिए फिलिप्स का शुक्रिया."
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More