App

INDA vs PAKA: अभिषेक मचाएंगे कोहराम या वैभव का दिखेगा विस्फोट... PAK के खिलाफ महामुकाबला, कब और कहां देखें लाइव?

India A vs Pakistan A: ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में फैंस जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे, वो वक्त अब आ गया है. 22 नवंबर को इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होगा. इस मैच को कब, कहां और कैसे देखना है, हम आपको बताते हैं.

INDA vs PAKA: अभिषेक मचाएंगे कोहराम या वैभव का दिखेगा विस्फोट... PAK के खिलाफ महामुकाबला, कब और कहां देखें लाइव?

IND A vs PAK A: भारत ने एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स 2026 का आगाज जीत के साथ किया. पहले मैच में तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र जैसे युवा सितारों का जलवा देखने को मिला. दोनों ने शतक ठोके और टीम को एकतरफा जीत दिलाई. अब बारी पाकिस्तान की है, जिस मैच का फैंस को इंतजार था वो कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा. 22 नवंबर को दोहा में दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने मैदान में उतरेंगी. आइए जानते हैं, कि इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा और फोन में आप कैसे देख सकते हैं.

सिर्फ भारत ने ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान ने भी अपने पहलेमैच में यूएई के खिलाफ 61 रन की आसान जीत दर्ज की. जीत के साथ आगाज करने के बाद भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार है. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही असली लय में दिख रही है. पहले नेपाल के खिलाफ बैटिंग में  332/9 का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद हर्षित राणा और प्रिंस यादव के कहर का शिकार नेपाल टीम हुई. पूरी टीम महज 26 पर ही सिमट गई. अब पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन भी देखने लायक होगा.

भारत लेगा पुराना बदला

भारत को पाकिस्तान से पुराना हिसाब करना है. पाकिस्तान A ने 50 ओवर वाले टूर्नामेंट के 2023 फाइनल में इंडिया A को 128 रनों से मात दी थी. ऐसे में फैंस के लिए संडे सुपर होने वाला है. इस मुकाबले की दिलचस्पी बदले की आग के चलते और भी बढ़ गई है. आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट में दो ग्रुप हैं और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इंडिया A अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में 24 नवंबर को UAE का सामना करेगी.

1. इंडिया A बनाम पाकिस्तान A का मैच कब खेला जाएगा?

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच ग्रुप B का मुकाबला 22 नवंबर 2026 को खेला जाएगा.

2. इंडिया A बनाम पाकिस्तान A का मैच कहां खेला जाएगा?

यह मैच कतर के दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

3. इंडिया A बनाम पाकिस्तान A का मैच कितने बजे शुरू होगा?

यह मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा. भारत में ये मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

4. भारत में TV पर इंडिया A बनाम पाकिस्तान A का लाइव प्रसारण कहां देखें?

ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क TV चैनलों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा.

5. भारत में इंडिया A बनाम पाकिस्तान A की लाइव स्ट्रीमिंग फोन में कहां देखें?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंडिया A: तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान.

पाकिस्तान A: अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, अली रजा, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इमरान रंधावा, रोहेल नजीर, साद मसूद, शहजैब खान, शामिल हुसैन, सुफियान मुकीम.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More