App

नींद में थे यात्री, तभी मौत बनकर टकराई कार और टेम्पो ट्रैवलर, जोधपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, 15 जख्मी

जोधपुर में शनिवार को एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 15 से अधिक घायल हो गए. सभी घयालों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सभी लोग रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे.

नींद में थे यात्री, तभी मौत बनकर टकराई कार और टेम्पो ट्रैवलर, जोधपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, 15 जख्मी
Image Credit: रामदेवरा से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, 3 की मौत से मचा कोहराम (Z News)

राजस्थान के जोधपुर जिले के देचू क्षेत्र में मंडला के निकट 21 नवंबर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. स्विफ्ट कार और टेम्पो ट्रैवलर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 15 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मंडला चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और देचू पुलिस उप जिला अस्पताल पहुंची.

गंभीर घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया

​प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को देचू उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां से 14 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया. गंभीर घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया. मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित और उनकी टीम ने पुलिस के सहयोग से घायलों को तुरंत इमरजेंसी में शिफ्ट कर इलाज शुरू करवाया.

विवरणजानकारी
हादसे का स्थानमंडला के निकट, देचू क्षेत्र, जोधपुर
हादसे की तारीख21 नवंबर, शनिवार
दुर्घटनास्विफ्ट कार और टेम्पो ट्रैवलर की भिड़ंत
कुल मौतें3 लोग
घायल15 से अधिक लोग
जोधपुर रेफर14 गंभीर घायल
अस्पतालमथुरादास माथुर अस्पताल, जोधपुर
गंभीर चोटेंफ्रैक्चर और स्पाइन इंजरी
बच्चों की संख्या4
महिलाओं की संख्या3
घायलों का निवासबीएसएफ कॉलोनी, दांतीवाड़ा, बनासकांठा, गुजरात
यात्रा का उद्देश्यरामदेवरा दर्शन
हादसे के समयदर्शन के बाद गुजरात लौट रहे थे

कई घायलों को फ्रैक्चर और स्पाइन इंजरी आई

मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि चार एंबुलेंस के माध्यम से करीब 14 से 15 घायलों को लाया गया, जिनमें तीन महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं. कई घायलों को फ्रैक्चर और स्पाइन इंजरी आई है, जबकि एक व्यक्ति को मृत लाया गया. सभी घायलों का उपचार जारी है.

रामदेवरा दर्शन के लिए गए थे और दर्शन के बाद वापस गुजरात लौट रहे थे सभी

​घायलों में शामिल एक पीड़ित अनिल ने बताया कि वे गुजरात के बनासकांठा जिले के दांतीवाड़ा स्थित बीएसएफ कॉलोनी के रहने वाले हैं. करीब 15 से 20 लोग थे. वे रामदेवरा दर्शन के लिए गए थे और दर्शन के बाद वापस गुजरात लौट रहे थे. गाड़ी में लोग सो रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया और वे नीचे गिर पड़े.

रिपोर्ट: किशोर रॉय

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More