भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /पहले भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पीटा, फिर अपनों ने ही धो डाला, सैम अयूब को कामरान अकमल ने लगाई फटकार

पहले भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पीटा, फिर अपनों ने ही धो डाला, सैम अयूब को कामरान अकमल ने लगाई फटकार

कामरान अकमल ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ सैम अयूब के जश्न पर सवाल उठाए और कहा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के लिए ऐसी हरकतों से बचना चाहिए.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 04, 2026, 09:11 AM IST|Updated: Oct 04, 2026, 07:25 PM IST
joinshare
पहले भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पीटा, फिर अपनों ने ही धो डाला, सैम अयूब को कामरान अकमल ने लगाई फटकार
Image Credit: Kamran Akmal Slams Saim Ayub

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच तनाव साफ नजर आया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब का जश्न अब चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने भी इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए अपनी ही टीम के खिलाड़ियों को खरी-खरी सुनाई. पाकिस्तान के ऑलराउंडर सैम अयूब ने एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल मैच में भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी को 15 रन के स्कोर पर आउट किया. विकेट लेने के बाद सैम अयूब ने छोटे बच्चे को झूला झुलाने जैसा इशारा किया. इस जश्न को भारतीय युवा बल्लेबाज के खिलाफ तंज के तौर पर देखा गया. वैभव सूर्यवंशी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप पवेलियन लौट गए.

गेम प्लान के यूट्यूब शो में जब कामरान अकमल से  सैम अयूब के जश्न को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों की ऐसी हरकतें लंबे समय से चली आ रही हैं. कामरान अकमल के मुताबिक पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन खिलाड़ी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसी चीजें कर रहे हैं. कामरान अकमल ने पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट को भी इस मामले पर ध्यान देने की सलाह दी.  भारत ने पाकिस्तान को इस मैच में 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना खिताब बरकरार रखा.

ये भी पढ़ें- 351 रन... इतना बड़ा स्कोर फिर भी मिली हार! शुभमन गिल ने किसे माना जिम्मेदार? मैच के बाद खोला बड़ा राज

सैम अयूब को कामरान अकमल ने लगाई फटकार

'गेम प्लान' यूट्यूब शो के प्रेजेंटर ने सैम अयूब के इस इशारे पर सवाल उठाते हुए कहा, 'क्या आपने वह हरकत देखी? यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है? आप इतना अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और इतने लंबे समय बाद भारत को टक्कर दे रहे हैं. ऐसी चीजें अच्छी नहीं लगतीं.' इस पर अकमल ने कहा, 'ऐसी चीजें लंबे समय से हो रही हैं. हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हम सोशल मीडिया के लिए चीजें कर रहे हैं. मैनेजमेंट को इस बारे में सोचना चाहिए. यह इंटरनेशनल क्रिकेट है. चाहे वह 13, 14 या 15 साल का हो, वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है. सैम अयूब कोई बच्चा नहीं है. उसे अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए.'

ये भी पढ़ें- विराट कोहली की जगह लेने वाला मिल गया? वसीम जाफर ने चुना भारत का अगला नंबर-3 बल्लेबाज, चौके-छक्के उड़ाने में उस्ताद

भारत ने पाकिस्तान को गोल्ड मेडल मैच में पीटा

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर तनाव साफ दिख रहा था, लेकिन पुराने प्रतिद्वंद्वियों के बीच एशियन गेम्स का बहुप्रतीक्षित क्रिकेट फाइनल शनिवार, 3 अक्टूबर को नागोया में बिना किसी बड़े ड्रामे के संपन्न हुआ. लेकिन क्रिकेटरों ने एक बार फिर पारंपरिक रूप से हाथ मिलाने से परहेज किया. मैच का अंत भारत की पाकिस्तान पर 19 रन की जीत के साथ हुआ, जिससे भारत ने गोल्ड मेडल बरकरार रखा. इस हाई-प्रोफाइल फाइनल के मैदान के अंदर और बाहर के घटनाक्रम को लेकर काफी उत्सुकता थी, लेकिन पारंपरिक रूप से हाथ न मिलाने के अलावा, मुकाबला विवादों से मुक्त रहा और किसी भी टीम ने दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों का असर मैदान पर नहीं पड़ने दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Pakistan Cricket Team