App

13 साल सचिन की रही बादशाहत, न्यू फिफ्टी किंग जो रूट पर कितने साल सजा रहेगा ये ताज? गढ़ रहे अटूट रिकॉर्ड!

Test Records: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इन दिनों सुर्खियों में हैं. टेस्ट फॉर्मेट में रूट क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स के हाथ धोकर पीछे पड़े हैं. रूट ने हाल ही में उनका टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी ठोकने का रिकॉर्ड ध्वस्त किया. अब रूट की बादशाहत कितने दिन रहेगी, आंकड़ों से समझते हैं.

13 साल सचिन की रही बादशाहत, न्यू फिफ्टी किंग जो रूट पर कितने साल सजा रहेगा ये ताज? गढ़ रहे अटूट रिकॉर्ड!

Most Fifties in Test History: टेस्ट क्रिकेट की रिकॉर्ड लिस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट ने उथल-पुथल मचा रखी है. रूट लगभग हर दूसरी पारी में कोई बड़ा कारनामा करते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी ठोकने के रिकॉर्ड में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा. सचिन की 200 टेस्ट में 68 अर्धशतकों का रिकॉर्ड एक समय तक अटूट नजर आ रहा था, लेकिन 13 साल बाद जो रूट ने ये बादशाहत खत्म हो गई है. जो रूट के नाम अब तक 69 अर्धशतक दर्ज हो चुके हैं, लेकिन अब सवाल है, कि रूट पर ये ताज कितने साल रहेगा. इसका अंदाजा इस रिकॉर्ड की लिस्ट से लगाया जा सकता है.

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 62 रन की पारी खेली और अपने 69 अर्धशतक पूरे किए. जो रूट ने ये कारनामा महज 169 टेस्ट की 309 पारियों में कर दिखाया है. सचिन तेंदुलक ने 68 अर्धशतक ठोकने के लिए 200 मैच की 329 पारियां ली थीं. ऐसे में मैचों के हिसाब से जो रूट का ये आंकड़ा अटूट नजर आता है. किसी भी खिलाड़ी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सालों लग जाएंगे.

जो रूट के पास कौन-कौन?

अब नजर डालते हैं, टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी ठोकने वाले प्लेयर्स की लिस्ट पर. मौजूदा खिलाड़ियों में कोई भी रूट के आस-पास भी नजर नहीं आ रहा है. मौजूदा प्लेयर्स में रूट के सबसे करीब स्टीव स्मिथ हैं, लेकिन उन्होंने 125 टेस्ट की 223 पारियों में 45 फिफ्टी ठोकी हैं. ऐसे में संन्यास से पहले रूट के आंकड़ों को छूना भी स्मिथ के लिए लगभग नामुमकिन नजर आता है. स्मिथ फिलहाल इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं.

संन्यास तक रूट लगा देंगे अंबार

जो रूट फिलहाल 35 साल के हैं और उनके अंदर काफी क्रिकेट बाकी नजर आता है. इन दिनों वह जिस तरह की फॉर्म में हैं, संन्यास तक वह 100 अर्धशतकों का आंकड़ा भी छू सकते हैं. ऐसे में रूट सालों तक इस रिकॉर्ड पर राज करते दिख सकते हैं. दुनिया के किसी भी मौजूदा बल्लेबाज ने टेस्ट फॉर्मेट में अभी तक 50 अर्धशतकों का आंकड़ा भी नहीं छुआ है.

खिलाड़ीकार्यकालमैचपारियांरनऔसतशतकअर्धशतक
सचिन तेंदुलकर (IND)1989-20132003291592153.785168
जो रूट (ENG)2012-20261693091427850.454169
जैक कैलिस (ICC/SA)1995-20131662801328955.374558
रिकी पोंटिंग (AUS)1995-20121682871337851.854162
राहुल द्रविड़ (ICC/IND)1996-20121642861328852.313663
शिवनारायण चंद्रपॉल (WI)1994-20151642801186751.373066
कुमार संगकारा (SL)2000-20151342331240057.403852
एलन बॉर्डर (AUS)1978-19941562651117450.562763
एलिस्टर कुक (ENG)2006-20181612911247245.353357
महेला जयवर्धने (SL)1997-20141492521181449.843450
स्टीव स्मिथ (AUS)2010-20261252231092056.003745

सबसे ज्यादा शतक और रनों पर भी रूट का निशाना

जो रूट टेस्ट क्रिकेट सचिन तेंदुलकर की बादशाहत खत्म करने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. सचिन के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड है. उनके नाम 15,921 रन दर्ज हैं, जबकि रूट 14,278 के आंकड़े तक पहुंच चुके हैं. सचिन के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक दर्ज हैं और इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए रूट को अब 11 शतक की दरकार है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More