SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

T20I में ईशान का राज, सूर्या को पछाड़कर बने नंबर-1, अभिषेक की उम्मीदों पर फिरा पानी

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया है. ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 01, 2026, 02:41 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 03:27 PM IST
Image Credit: Ishan Kishan, Suryakumar Yadav And Abhishek Sharma
Join

टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को हेमिल्टन के सेडॉन पार्क मैदान पर पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान अपने बल्ले से तबाही मचाकर रख दी. ईशान किशन इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 32 गेंद पर 61 रन ठोक दिए. ईशान किशन ने 190.62 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 5 छक्के उड़ाए. ईशान किशन ने इसी के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक प्रचंड रिकॉर्ड बना दिया है.

ईशान किशन अब किसी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. ईशान किशन ने इस मामले में अपने हमवतन और पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ईशान किशन ने इस साल 2026 में अभी तक 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 171.58 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1220 रन बना लिए हैं. ईशान किशन ने इस दौरान 1 अर्धशतक और 8 अर्धशतक ठोके हैं. ईशान किशन ने T20I में इस साल 2026 में 60 छक्के भी लगाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 103 रन रहा है.

सूर्या को पछाड़कर नंबर-1 बने ईशान 

इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए साल 2022 में 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1164 रन बनाए थे. अब एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का महारिकॉर्ड ईशान किशन के नाम दर्ज हो गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को पांचवें T20I मैच में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ईशान किशन को 6 रनों की दरकार थी. ईशान किशन ने अपनी पारी की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.

अभिषेक की उम्मीदों पर फिरा पानी

पांचवें T20I मैच में दुनिया के नंबर 1 T20I बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास भी सूर्यकुमार यादव से आगे निकलने का मौका था, लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2 गेंदों पर केवल 1 रन बनाया. भारत की पारी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर एडम मिल्ने ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया. हवा में शॉट खेलने के प्रयास में, अभिषेक शर्मा को डेरिल मिशेल ने कैच कर लिया. अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में 39 T20I मैचों में 1153 रन बनाए हैं. 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन का नंबर आता है. 

करणबीर सिंह के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

संजू सैमसन ने साल 2026 में अभी तक 30 T20I मैच खेले और 810 रन बनाए हैं. बता दें कि एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के क्रिकेटर करणबीर सिंह के नाम दर्ज है. करणबीर सिंह ने साल 2025 में ऑस्ट्रिया के लिए 32 T20I मैच खेले और 1488 रन बनाए. उनके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का नंबर आता है, जिन्होंने साल 2021 में अपनी टीम के लिए 29 T20I मैचों में कुल 1326 रन बनाए थे.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

1. ईशान किशन - 37 मैचों में 1165 रन (साल 2026)

2. सूर्यकुमार यादव - 31 मैच में 1164 रन (साल 2022)

3. अभिषेक शर्मा - 39 मैचों में 1153 रन (साल 2026)

4. अभिषेक शर्मा - 21 मैचों में 859 रन (साल 2025)

5. संजू सैमसन - 30 मैचों में 810 रन (साल 2026)

6. विराट कोहली - 20 मैचों में 781 रन (साल 2022)

साल 2026 में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

1. ईशान किशन - 37 मैचों में 1165 रन

2. अभिषेक शर्मा - 39 मैचों में 1153 रन

3. संजू सैमसन - 30 मैचों में 810 रन

4. तिलक वर्मा - 35 मैचों में 751 रन

5. श्रेयस अय्यर - 26 मैचों में 666 रन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES