SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिटेंशन डे पर सबसे बड़ा ट्रेड: गुजरात टाइटंस में हुई दो बार के पर्पल कैप विजेता की एंट्री, SRH ने आधी कीमत में छोड़ा

2022 की आईपीएल चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2027 से पहले एक बड़ा ट्रेड किया. उसने हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल किया है. हर्षल ने अपनी सैलरी आधी करवाई और शुभमन गिल की टीम में पहुंच गए.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 17, 2026, 13:34 IST | Updated: Nov 17, 2026, 13:44 IST
Image Credit: हर्षल पटेल. IPL
Join

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेंशन डे पर बड़ा ट्रेड देखने को मिला है. मंगलवार (17 नवंबर) को गुजरात टाइटंस ने अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. हर्षल के लिए गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बातचीत लंबे समय से चल रही थी. आईपीएल ने रिटेंशन डे के दिन इस ट्रेड की पुष्टि कर दी. इस तेज गेंदबाज ने गुजरात में जाने के लिए अपनी सैलरी आधी करवाई है.

हर्षल को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में आठ करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था. वह गुजरात टाइटंस में चार करोड़ रुपये में शामिल हुए हैं. हर्षल आईपीएल के सफलतम गेंदबाजों में से एक हैं और उन्होंने दो बार पर्पल कैप (एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट) पर कब्जा किया है.

 

 

हर्षल का आईपीएल करियर

हर्षल को आईपीएल के सबसे चतुर गेंदबाजों में एक समझा जाता है. अपनी वैरिएशन और टैक्टिकल समझ के लिए जाने जाने वाले इस तेज पेसर के पास काफी अनुभव है. उन्होंने 2012 में IPL में डेब्यू करने के बाद से चार फ्रेंचाइजी के लिए 124 मैच खेले हैं और 151 विकेट लिए हैं. इतने सालों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के 2021 और 2024 संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 रिटेंशन डे आज: 10 टीमें करेंगी जारी करेंगी रिटेन हुए प्लेयर्स की लिस्ट, क्या अगले साल खेलेंगे 45 साल के धोनी?

आईपीएल 2027 सीजन के लिए ट्रेड हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स- 15 करोड़ रुपये
कुलदीप यादव: दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जाएंट्स- 13.25 करोड़ रुपये
टी नटराजन: दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद- 5 करोड़ रुपये
जीशान अंसारी: सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स- 40 लाख रुपये
लियाम लिविंगस्टोन: सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपरकिंग्स- 6 करोड़ रुपये
जैक एडवर्ड्स: सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपरकिंग्स- 3 करोड़ रुपये
खलील अहमद: चेन्नई सुपरकिंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद- 4.8 करोड़ रुपये
नाथन एलिस: चेन्नई सुपरकिंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद- 2 करोड़ रुपये
हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स- 18 करोड़ रुपये
अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस: 18 करोड़ रुपये
हर्षल पटेल: सनराइजर्स हैदराबाद से गुजरात टाइटंस: 4 करोड़ रुपये

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES