SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IPL 2027: SRH ने ट्रेविस हेड, MI ने दीपक चाहर और KKR ने पथिराना को निकाला; देखें पूरी रिटेन-रिलीज लिस्ट

आईपीएल की टीमों ने 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी, सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड और मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर के साथ ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर दिया.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 17, 2026, 18:52 IST | Updated: Nov 17, 2026, 19:23 IST
Image Credit: आईपीएल 2027. IPL/AI
Join

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए मंगलवार (17 नवंबर) को रिटेंशन डे पर सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज हुए खिलाड़ियों लिस्ट जारी कर दी है. चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिलीज होना चर्चा के केंद्र में रहा. उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया. सनराइजर्स हैदाराबाद ने ट्रेविस हेड को बाहर करके सबको हैरान कर दिया. अभिषेक शर्मा और हेड की जोड़ी 'ट्रेविशेक' आखिरकार टूट गई. मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन के मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर दिया.

चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटायरमेंट का फैसला करने वाले धोनी के अलावा मैथ्यू शॉर्ट (1.5 करोड़ रुपये), मैट हेनरी (2 करोड़ रुपये), जैक फाउल्केस (75 लाख रुपये), प्रशांत वीर (14.2 करोड़ रुपये), अमन खान (40 लाख रुपये), कुलदीप यादव (30 लाख रुपये), आकाश मधवाल (30 लाख रुपये), डियान फॉरेस्टर (30 लाख रुपये), मैकनील नोरोन्हा (75 लाख रुपये) को रिलज किया है.

पंजाब से नेहाल वढेरा आउट

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 मिनी-ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. नेहाल वढेरा, मिशेल ओवेन और लॉकी फर्ग्यूसन को बाहर किया गया है. वढेरा की सैलरी 4.2 करोड़ रुपये थी. वह लिस्ट में सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ओवेन (3 करोड़ रुपये) और न्यूजीलैंड के पेसर फर्ग्यूसन (2 करोड़ रुपये) बाकी दो रिलीज हैं. इन तीन खिलाड़ियों के जाने से खिलाड़ियों की सैलरी में 9.2 करोड़ रुपये बचेंगे. पंजाब किंग्स की टीम अब मिनी ऑक्शन में 18.6 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी.

आरसीबी ने बेथेल को किया बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2027 मिनी-ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया. मंगेश यादव का कॉन्ट्रैक्ट 5.2 करोड़ रुपये का था. इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल (2.6 करोड़ रुपये) और तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन (1.6 करोड़ रुपये) रिलीज किए गए दो और खिलाड़ी हैं. इन तीनों के जाने से खिलाड़ियों की सैलरी में 9.4 करोड़ रुपये बचे हैं. आरसीबी की टीम अब मिनी ऑक्शन में 14.15 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी.

SRH ने हेड को किया रिलीज

सनराइजर्स हैदराबाद ने मिनी-ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड का नाम प्रमुख है. हेड 14 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर थे, जबकि साउथ अफ्रीका के पेसर गेराल्ड कोएट्जी (2 करोड़ रुपये) और भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (एक करोड़ रुपये) को भी रिलीज कर दिया गया है. इन तीनों के जाने से खिलाड़ियों की सैलरी में 17 करोड़ रुपये बचेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES