)
राजस्थान में शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की तैयारी कर रहा है. नीति का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा.
सॉफ्टवेयर पर दे सकेंगे पसंद की पोस्टिंग
नई नीति के तहत शिक्षक अपनी पसंद की पोस्ट यानी डिजायर पोस्ट की जानकारी सॉफ्टवेयर पर अपलोड कर सकेंगे. इसका उद्देश्य तबादलों में राजनीतिक हस्तक्षेप और नेताओं के चक्कर काटने की जरूरत खत्म करना है.
कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
हालांकि, अभी इस नीति को सरकारी स्तर पर मंजूरी मिलना बाकी है. मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद ही इसके नियम लागू किए जाएंगे.
खबर अपडेट की जा रही है