SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिक्सर किंग अभिषेक शर्मा: 2026 में हर सातवीं गेंद पर छक्का मारा, 8वीं बार 20 गेंद के अंदर ठोकी फिफ्टी

India vs West Indies Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने एक बार अपनी विस्फोटक पारी से विपक्षी गेंदबाजों को परेशान किया. उन्होंने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 30 गेंद पर 69 रन बनाकर फैंस का दिल जीत लिया.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 11, 2026, 08:33 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 08:37 PM IST
Image Credit: अभिषेक शर्मा. BCCI
Join

India vs West Indies Abhishek Sharma: भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंदौर में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी को तहस-नहस कर किया. उन्होंने रविवार (11 अक्टूबर) को होल्कर स्टेडियम में 30 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली. इस दौरान अभिषेक ने पावरप्ले में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी. उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 230 का रहा. उन्होंने अपनी पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

अभिषेक वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे कम गेंद खेलकर 2000 रन टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सूर्या ने 1164 गेंदों पर अपने 2000 रन पूरे किए. अभिषेक ने 1024 गेंद पर ही इस आंकड़े को छू लिया और अपने पूर्व कप्तान के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

T20I में सबसे तेज 2000 रन (गेंदों के हिसाब से)
गेंद    -     बल्लेबाज
1064 - अभिषेक शर्मा (भारत)
1164 – सूर्यकुमार यादव (भारत)
1283 – एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
1304 – ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
1390 – हार्दिक पांड्या (भारत)

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड: सूर्या को पछाड़ बने T20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में आईसीसी के किसी फुल मेंबर (टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देश) टीम के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार की बराबरी कर ली. सूर्या ने 2022 में 68 छक्के लगाए थे. अभिषेक के 2026 में 68 छक्के हो गए हैं. उन्होंने इस साल करीब हर सातवीं गेंद पर छक्का लगाया है. उनके गेंद प्रति छक्के का अनुपात 6.55 है.

T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेंबर टीमें)
68 - अभिषेक शर्मा, 2026 (बॉल/छक्का: 6.55)
68 - सूर्यकुमार यादव, 2022 (बॉल/छक्का: 9.13)
54 - अभिषेक शर्मा, 2025 (बॉल/छक्का: 8.22)
52 - ईशान किशन, 2026 (बॉल/छक्का: 12.69)
45 - साहिबजादा फरहान, 2025 (बॉल/छक्का: 12.82)

 

 

सातवीं बार पावरप्ले में फिफ्टी

अभिषेक ने फिर से पावरप्ले में अर्धशतक लगा दिया. उन्होंने छह ओवर के सातवीं बार अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अर्धशतक लगाया है. किसी और ने ऐसा दो बार से ज्यादा नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: 190 रन का दम: मैट रेनशॉ ने साउथ अफ्रीका के छुड़ाए छक्के, विराट कोहली का एक दशक पुराना रिकॉर्ड टूटा

आठवीं बार 20 गेंद के अंदर फिफ्टी

अभिषेक ने आज 18 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. यह 8वीं बार है जब अभिषेक ने 20 गेंदों या उससे कम में अपनी फिफ्टी पूरी की है. किसी और ने ऐसा तीन बार से ज्यादा नहीं किया है. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए. 2023 में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने सेंचुरियन में 15 गेंद और 2025 में ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने बसेटेरे में 16 गेंद पर अर्धशतक लगाया था. अभिषेक के अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (2010, सिडनी) और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो (माउंट माउंगानुई, 2018) ने 18-18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES