SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs WI: दांव पर सीरीज... आखिरी मैच में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन? वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव की हो सकती है वापसी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है, जबकि कुलदीप यादव की भी वापसी हो सकती है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 16, 2026, 10:45 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 10:43 PM IST
Image Credit: Team India Predicted Playing XI
Join

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल (17 अक्टूबर) पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है. पांच मैचों की यह टी20 इंटरनेशनल सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है. ऐसे में सीरीज का फैसला पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में होगा. टीम इंडिया के लिए अब 'करो या मरो' जैसे हालात हो गए हैं. भारत अगर यह मैच हार जाता है, तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-3 से T20I सीरीज गंवा देगा. वहीं, अगर यह मैच भारत अपने नाम कर लेता है, तो वह यह T20I सीरीज 3-2 से जीत लेगा. 

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज की खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप को रोकने का तरीका खोजना होगा, जिसने लगातार 2 मैचों में 240 से ज्यादा रन बनाकर सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है. भारत और वेस्टइंडीज की टीमें चार हाई-स्कोरिंग T20I मैचों के बाद अब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंची हैं. बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का यह मैदान हाई-स्कोरिंग मैचों का असली गढ़ माना जाता है.

ये भी पढ़ें - कैमरा लेकर दौड़े पैपराजी... वैभव सूर्यवंशी ने सरेआम दी वॉर्निंग! कहा- ‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे’, मजेदार जवाब ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

क्या वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी?

पांच मैचों की यह टी20 इंटरनेशनल सीरीज दांव पर है. अब सवाल यह उठता है कि क्या टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव को मौका देंगे या नहीं. भारत के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने अलग-अलग मौकों पर रन बनाए हैं. ऐसे में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए ओपनिंग कॉम्बिनेशन को छेड़ना पड़ेगा. अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव की तेज गेंदबाजी तिकड़ी कुछ खास नहीं कर पाई है, क्योंकि सपाट पिच पर सफल होने के लिए उनके पास पर्याप्त विविधता की कमी है.

कुलदीप यादव की वापसी भी बेहद जरूरी

वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने भी भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया. ऐसे में, कुलदीप यादव की भारत की प्लेइंग इलेवन में वापसी जरूरी है. कुलदीप यादव पहले T20I मैच में शानदार लय में गेंदबाजी कर रहे थे और वह पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में मौका मिलने पर एक बार फिर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की दुबई में रॉयल एंट्री, शाहरुख खान के प्रोजेक्ट के पास खरीदा आलीशान घर, आखिर कितने करोड़ की है डील?

बेंगलुरु में कुलदीप यादव का रिकॉर्ड

बेंगलुरु में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. कुलदीप यादव ने बेंगलुरु में 6 T20I मैचों में 19.44 की औसत और 7.29 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट लिए हैं. वहीं, मयंक यादव, जिन्हें हैदराबाद T20I में कोई विकेट नहीं मिला था, उन्हें शायद इस मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES