SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विराट कोहली फैंस का टूटेगा दिल: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका वनडे, क्यों बंद हुआ अरुण जेटली स्टेडियम?

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली में होना है. इस मुकाबले को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. मैच को दिल्ली से किसी दूसरे शहर में शिफ्ट किया जा सकता है.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 02, 2026, 08:19 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 08:23 PM IST
Image Credit: अरुण जेटली स्टेडियम और विराट कोहली. AP
Join

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है.4 नवंबर को पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा. इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 15 तारीख को खेला जाएगा. उसके बाद टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उतरेगी. न्यूजीलैंड से आने के बाद घरेलू मैदान पर श्रीलंका का सामना करना है. लंकाई टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैच के लिए भारत दौरे पर आएगी. पहला वनडे मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है.

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का उनके घरेलू मैदान पर फैंस को इंतजार है, लेकिन अब लग रहा है इसमें खलल पड़ने वाली है. दरअसल, अरुण जेटली स्टेडियम के आउटफील्ड के चल रहे रीडेवलपमेंट का काम चल रहा है. इसे खत्म होने में लगभग चार महीने का वक्त लग सकता है. इस मैदान पर आईपीएल 2027 से पहले किसी भी मैच के होने की संभावना नहीं लग रही है. ऐसे में भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे भी कहीं और शिफ्ट हो सकता है.

स्टेडियम में क्यों हो रहा काम?

मार्च में जब मैचों की घोषणा हुई थी, तब यह मैदान भारत के शेड्यूल में शामिल था. हालांकि, अभी जिस तरीके से मैदान पर काम चल रहा है, उसे देखते हुए लग रहा है कि स्टेडियम अगले महीने मुकाबले के लिए शायद ही तैयार हो सके. दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) मौजूदा आउटफील्ड को रेत वाली सतह से बदल रहा है. इस अपग्रेड का मकसद ड्रेनेज को बेहतर बनाना है. इससे बारिश के बाद मैदान जल्दी ठीक हो सके और मैदान पर पानी जमा होने की संभावना कम हो.

ये भी पढ़ें: खतरे में वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड: विराट कोहली और रोहित शर्मा बना सकते हैं नया कीर्तिमान, अय्यर-गिल भी रेस में शामिल

आउटफील्ड में बदलाव के बाद क्या फायदा होंगे?

'द हिंदू' की रिपोर्ट के अनुसार, काम पूरा होने में लगभग चार महीने लगेंगे. रेत वाली आउटफील्ड के ड्रेनेज के फायदों की ओर इशारा किया गया है. यह मुल्लांपुर और लखनऊ जैसी जगहों पर पहले से ही इस्तेमाल हो रही हैं. आउटफील्ड पर नई सतह से बारिश के दौरान पूरे मैदान को ढकने की आवश्यकता भी कम होगी. अगर दिल्ली में मैच नहीं होता है तो विराट को अपने होमग्राउंड पर खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा. विराट ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद से इस मैदान पर एक भी वनडे मैच नहीं खेला है. भारतीय टीम यहां पिछली बार 11 अक्टूबर 2023 को खेलेगी. उस मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया था.

ये भी पढ़ें: राइजिंग स्टार्स एशिया कप: वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा की जोड़ी मचाएगी धमाल, तिलक वर्मा कप्तान; इंडिया 'ए' टीम घोषित

बीसीसीआई ने किया था इनकार

बीसीसीआई ने पिछले ही महीने दिल्ली में होने वाले मैच को शिफ्ट किए जाने से मना कर दिया. मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि यह मैच अहमदाबाद में शिफ्ट किया जा सकता है. बोर्ड के सचिव देवाजीत सैकिया ने रिपोर्टों को खारिज किया था. अब देखना है कि यह मैच दिल्ली में हो पाता या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES