App

बगहा में छठ महापर्व की तैयारी तेज, SDM चांदनी कुमारी ने गंडक नदी के घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बगहा में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. एसडीएम चांदनी कुमारी ने नारायणी गंडक नदी के संवेदनशील घाटों का निरीक्षण किया. साथ ही सुरक्षा और साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए.

बगहा में छठ महापर्व की तैयारी तेज, SDM चांदनी कुमारी ने गंडक नदी के घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Image Credit: एसडीएम चांदनी कुमारी ने गंडक नदी के घाटों का लिया जायजा (Photo- वीडियो ग्रैब)

बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने अधिकारियों के साथ नारायणी गंडक नदी किनारे स्थित सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग समेत तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. दरसअल, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को एसडीएम चांदनी कुमारी ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया.

प्रशासन की टीम ने महत्वपूर्ण छठ घाटों का जायजा लिया

छठ घाटों के निरीक्षण की शुरुआत दीनदयाल नगर और गोड़ियापट्टी घाट से की गई. जिसके बाद देर शाम तक प्रशासन की टीम ने पारसनगर, शास्त्रीनगर, नारायणापुर गोला घाट सहित करीब आधा दर्जन महत्वपूर्ण छठ घाटों का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि छठ पूजा समिति के स्थानीय लोगों ने घाट की वस्तुस्थिति और अन्य समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया.

साफ-सफाई, साज-सज्जा और बैरिकेडिंग की कवायद तेज

बताया जा रहा है कि नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी किनारे गोड़ियापट्टी घाट सैकड़ों वर्ष पुराना और शहर का पहला ऐतिहासिक छठ घाट है, जहां वर्षों से लगातार छठ पूजा होती चली आ रही है. जहां कल से ही साफ-सफाई, साज-सज्जा और बैरिकेडिंग की कवायद तेज की जा रही है.

मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी संख्या में महिला-पुरुष जवान तैनात किए जाएंगे

इस संबंध में बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्णय लिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो. स्थानीय गोताखोर समेत SDRF की टीमें तैनात कर गहरे पानी में जाने की मनाही के साथ सीसीटीवी कैमरों समेत मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी संख्या में महिला-पुरुष जवान तैनात किए जाएंगे.

छठ घाटों के निरीक्षण दौरान ये लोग रहे मौजूद

बता दें कि छठ घाटों के निरीक्षण में एसडीएम बगहा के साथ मौके पर नगर पालिका परिषद की डिप्टी चेयरमैन रश्मि रंजन, सदर एसडीपीओ निहार भूषण, बगहा-1 बीडीओ प्रदीप कुमार, टाउन थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, ईओ सरोज कुमार बैठा सहित कई अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

रिपोर्ट: इमरान अजीज

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More