App

नॉमिनेशन टास्क में अरिशफा ने खोया आपा, आम्रपाली दुबे से कही ये बात, घर में फिर आया तूफान

बिग बॉस 20 के जमकर हंगामा देखने को मिला है. घर में आम्रपाली और अरिशफा के बीच काफी बहस होती है. अरिशफा कुछ ऐसा बोल जाती है जिसके बाद काफी बवाल हुआ है.

नॉमिनेशन टास्क में अरिशफा ने खोया आपा, आम्रपाली दुबे से कही ये बात, घर में फिर आया तूफान
Image Credit: अरिशफा ने आम्रपाली के लिए कही ये बड़ी बात

बिग बॉस 20 का शो जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही शो के लड़ाई और हंगामे बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार को नॉमिनेशन टास्क के दौरान अरिशफा और आम्रपाली दुबे के बीच जमकर लड़ाई होती है. लड़ाई के दौरान अरिशफा कुछ ऐसा बोल जाती है जिसके आम्रपाली के साथ-साथ यंग भी अरिशफा को जमकर सुनाते हैं.

चेन स्टाइल नॉमिनेशन टास्क

शो में चेन स्टाइल नॉमिनेशन टास्क चलता है. इस टास्क में एक कंटेस्टेंट दूसरे को नॉमिनेट करते हैं, फिर जो नॉमिनेट होता है वह आगे दूसरे को नॉमिनेट करता है. बिग बॉस फिर कंटेस्टेंट को बोलते कि वह आगे किसी और को नॉमिनेट करेंगे या फिर चेन का एंड करेंगे. माही विज से शुरुआत होती है. माह आम्रपाली का नाम लेती है. आम्रपाली अरिशफा का नाम लेती है. अरिशफा काफी गुस्से में आ जाती है.

अरिशफा और आम्रपाली की हुई लड़ाई

जैसे ही आम्रपाली अरिशफा को नॉमिनेट करती है, वह काफी गुस्सा हो जाती है. जिसके बाद वह बोलती है कि अम्मा पाली, बच्चे बेचने वाली. आम्रपाली इस बात पर काफी गुस्सा हो जाती है. जिसके बाद आम्रपाली अरिशफा को उनकी छोटी सोच के लिए सुनाती है.

यंग ने दिया आम्रपाली का साथ

नॉमिनेशन टास्क के बाद जब अरिशफा आती है तो यंग बोलते हैं कि एक बात बोलूं बुरा मत मानना. देखो तुमने जो बोला है वह बिल्कुल गलत था. अरिशफा अपनी गलती को मानती नहीं है. जिसके बाद यंग फिर अरिशफा की क्लास लगा देते हैं. जिसके बाद वह बोलते हैं कि जिनके साथ बैठती है ना उनसे पूछो कि आम्रपाली बच्चे बेचने वाली का क्या मतलब होता है. वहीं आम्रपाली फिर बोलती है कि मोबाइल फोन की स्क्रीन से बाहर नहीं आए इनको लग रहा है कि हमें इनसे फुटेज मिलेगी.

नॉमिनेशन टास्क

आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरिशफा स्काउट को नॉमिनेट करती है. इसके बाद स्काउट और अरिशफा के बीच लड़ाई हो जाती है. दोनों एक दूसरे को जमकर सुनाते हैं. स्काउट फिर उदिति को नॉमिनेट कर देते है. इसके बाद उदिति मनीष को नॉमिनेट कर देती है.

मनीष से जब पूछा जाता है कि क्या वह नॉमिनेशन टास्क को आगे बढ़ाना चाहते हैं या यहीं रोकना चाहते हैं. मनीष चेन को वहीं रोक देते हैं. ऐसे में गुल्लू, कनिका यंग, काजी तौकीर नॉमिनेट होने से बच जाते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More