App

विशाखापत्तनम की HPCL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, लगी भीषण आग, इलाके में फैला धुआं

विशाखापत्तनम स्थित HPCL की तेल रिफाइनरी के पिच प्लांट में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत फैल गई.

विशाखापत्तनम की HPCL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, लगी भीषण आग, इलाके में फैला धुआं
Image Credit: आग की लपटें देख खाली कराया गया रिहायशी इलाका | Social media

Massive explosion at oil refinery in Visakhapatnam : विशाखापत्तनम की एक तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ है. धमाके के कारण आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया है. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग घबराए हुए हैं. धमाके की वजह हादसे की गंभीरता और इसमें हुए नुकसान या हताहतों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. 

'किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं'

विशाखापत्तनम में HPCL पिच प्लांट में लगी आग और धुएं की घटना पर मलकापुरम के CI ई. नरसिम्हा राव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि फिलहाल आग नियंत्रण में है और HPCL का फायर स्टाफ अपनी दमकल गाड़ियों की मदद से आग को पूरी तरह बुझाने का काम कर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है.

उन्होंने कहा कि बाहर से दमकल गाड़ियां बुलाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि HPCL के अपने फायर सेंटर की गाड़ियां ही आग को प्रभावी ढंग से काबू में कर रही हैं. ई. नरसिम्हा राव ने एक वॉयस मैसेज के जरिए लोगों को भरोसा दिलाया कि वे घबराएं नहीं.

आग बुझाने का काम शुरू

आग की भीषण लपटों और घने धुएं को देखकर, आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. आग लगने की सूचना मिलते ही रिफाइनरी की अपनी अग्निशमन टीमों और शहर के अलग-अलग हिस्सों से आई दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है.

एहतियात के तौर पर रिफाइनरी अधिकारियों ने प्रभावित इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी और वहां मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया. प्रभावित परिसर में लोगों को जाने से रोकने के लिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया. दमकलकर्मी आग को पूरी तरह से काबू में लाने की कोशिश में जुटे रहे. आग से किसी के हताहत होने या कितना नुकसान हुआ है. इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More