SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

34,000 सीट और 84 लाख दावेदार: भारत-पाकिस्तान मैच का गजब क्रेज, वर्ल्ड कप 2027 टिकट की मांग क्षमता से 247 गुना ज्यादा

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर क्रेज हमेशा बना रहता है. अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले मैच को लेकर भी माहौल कुछ ऐसा ही होने वाला है. टिकट की मांग क्षमता से 247 गुना ज्यादा है.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 03, 2026, 05:13 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 05:16 PM IST
Image Credit: विराट कोहली और बाबर आजम. AP
Join

आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 10 अक्टूबर को होगा. जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए टिकटों की मांग काफी ज्यादा है. क्रिकेट फैंस के बीच इस मैच को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. भारत के दो महान क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा संभवत: आखिरी बार चीर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इसे देखते हुए फैंस मुकाबले को देखने से चूकना नहीं चाहते.

ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है और इसे देखने के लिए लगभग 8.4 मिलियन (84 लाख) टिकटों की मांग है. वांडरर्स स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 34 हजार है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेडियम की क्षमता को देखते हुए 247 गुना ज्यादा आवेदन टिकट के लिए आए हैं. इस संख्या ने क्रिकेट फैंस के साथ-साथ आयोजकों को भी हैरान कर दिया है.

फाइनल के लिए 80 लाख टिकटों की मांग

जोहान्सबर्ग में ही 21 नवंबर 2027 को टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी होगा. इस खिताबी मुकाबले के लिए लगभग आठ मिलियन (80 लाख) टिकटों के आवेदन आए हैं. अगले साल वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को मिली है. टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 7 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी. यह 2023 वर्ल्ड कप का रीमैच होगा. तब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कंगारू टीम ने लाखों भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल तोड़कर वर्ल्ड कप जीता था.

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के लिए अर्शदीप सिंह और ये खिलाड़ी 'कुर्बान', मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की डील फाइनल?

तीन बार हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच

भारत ने पुरुषों और महिलाओं दोनों के इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 16 बार पाकिस्तान को हराया है. पाकिस्तानी की टीम पिछली बार 2022 एशिया कप में भारत से जीती थी. 2027 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे के अलावा एक क्वालिफाइंग टीम को रखा गया है. ग्रुप स्टेज के अलावा दोनों टीमें सुपर 7 राउंड में एक-दूसरे से खेल सकती हैं. इसके अलावा तीसरा मुकाबला सेमीफाइनल या फाइनल में हो सकता है.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट के 'बिग शो' का द एंड: ग्लेन मैक्सवेल की 5 सबसे यादगार पारियां, एक का जिक्र तो 100 साल बाद भी होगा

वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

7 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन
10 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, जोहान्सबर्ग
14 अक्टूबर: भारत बनाम अफगानिस्तान, सेंचुरियन
17 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालिफायर ए, ब्लोएमफोंटेन
24 अक्टूबर: भारत बनाम जिम्बाब्वे, विक्टोरिया फॉल्स
17 नवंबर: पहला सेमीफाइनल, केपटाउन
18 नवंबर: दूसरा सेमीफाइनल, सेंचुरियन
21 नवंबर: फाइनल, जोहान्सबर्ग.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES