राजस्थान की राजधानी जयपुर का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाइक सवार दो युवक ई-रिक्शा में सफर कर रही युवतियों पर कमेंट करते और उनका पीछा करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में युवक ई-रिक्शा के बराबर बाइक चलाते हुए युवतियों पर कुछ कमेंट करते हुई सुनाई दे रहे हैं. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की जगह और घटना की वास्तविकता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ई-रिक्शा के बराबर बाइक चलाकर युवतियों पर किए कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रात के समय कुछ युवतियां ई-रिक्शा में सफर करती दिखाई दे रही हैं. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक ई-रिक्शा के पास पहुंचते हैं और उसके बराबर बाइक चलाने लगते हैं. वीडियो में युवक युवतियों पर कमेंट करते हुए सुनाई दे रहे हैं. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ई-रिक्शा में बैठी युवतियों का पीछा कर रहे थे और उन पर फब्तियां कस रहे थे.
सोशल मीडिया पर राजस्थान पुलिस को कर रहे टैग
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग राजस्थान पुलिस को टैग कर रहे हैं. यूजर्स इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो को जयपुर का बताकर शेयर किया जा रहा है. इसे लेकर महिला सुरक्षा के दावों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों और वीडियो की वास्तविक लोकेशन की पुष्टि होना अभी बाकी है.
पुलिस कर रही वायरल वीडियो की पड़ताल
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह वीडियो जयपुर का है या किसी दूसरे स्थान का. साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी भी पुलिस की पड़ताल के बाद ही सामने आएगी.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर
महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजस्थान में किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस की मदद ली जा सकती है. अगर किसी महिला को रास्ते में छेड़छाड़, पीछा करने या असुरक्षा का सामना करना पड़े तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकती है. आपात स्थिति में 112 पर कॉल करके पुलिस सहायता मांगी जा सकती है. इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181 पर भी मदद ली जा सकती है.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए ये हेल्पलाइन नंबर रखें याद
महिलाओं को किसी भी तरह की छेड़छाड़, पीछा करने या असुरक्षा का सामना करना पड़े तो वे तुरंत पुलिस की मदद ले सकती हैं. राजस्थान में आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी जा सकती है. इसके अलावा राजस्थान पुलिस की 1090 गरिमा हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया जा सकता है. महिला हेल्पलाइन 181 पर 24 घंटे सहायता उपलब्ध है. जरूरत पड़ने पर कोई अन्य व्यक्ति भी महिला की ओर से इस नंबर पर कॉल कर सकता है.
Zee Media इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है और इसकी लोकेशन तथा घटना की वास्तविकता की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी.