World Cup से Asia Cup...जब हुई पाक से जंग, भारत निकला दबंग! सबसे बड़ी Rivalry में दोनों टीमों का रिकॉर्ड जानिए
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से बाईलेटरल क्रिकेट नहीं होने के कारण ICC और एशियन टूर्नामेंट में होने वाली भिड़ंत का रोमांच और बढ़ जाता है.
भारत और पाकिस्तान के बीच आज रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विमेंस एशिया कप टी20 का ग्रुप-A मुकाबला खेला जाएगा. भारत को इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 17 T20I मैचों में से 14 और 12 ODI मैचों में से 12 मैच जीते हैं. दोनों टीमें आखिरी बार 2026 विमेंस T20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई थीं, जहां बर्मिंघम में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था. स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रन बनाए थे, जबकि दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए थे और पाकिस्तान की टीम 106 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.
पाकिस्तान भारत के दबदबे को खत्म करने के लिए तैयार है, जबकि हरमनप्रीत कौर की टीम अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखना चाहती है. भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से बाईलेटरल क्रिकेट नहीं होने के कारण ICC और एशियन टूर्नामेंट में होने वाली भिड़ंत का रोमांच और बढ़ जाता है. वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजर इस मुकाबले पर रहती है. इन टूर्नामेंट्स में भारत का रिकॉर्ड कई मामलों में पाकिस्तान पर भारी रहा है.
मेंस वनडे वर्ल्ड कप में कौन आगे है?
मेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड पूरी तरह एकतरफा रहा है. 1992 से 2023 तक दोनों टीमों के बीच आठ मुकाबले हुए और भारत ने सभी आठ मैच जीते हैं. आखिरी बार 2023 वर्ल्ड कप में अहमदाबाद में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. इस जीत के साथ वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 8-0 हो गया था.
ODI वर्ल्ड कप (मेंस) में भारत ने पाकिस्तान को कब-कब हराया?
1992 (ग्रुप स्टेज): भारत 43 रन से जीता (सिडनी)
1996 (क्वार्टर-फाइनल): भारत 39 रन से जीता (बेंगलुरु)
1999 (ग्रुप स्टेज): भारत 47 रन से जीता (मैनचेस्टर)
2003 (ग्रुप स्टेज): भारत 6 विकेट से जीता (सेंचुरियन)
2011 (सेमीफाइनल): भारत 29 रन से जीता (मोहाली)
2015 (ग्रुप स्टेज): भारत 76 रन से जीता (एडिलेड)
2019 (ग्रुप स्टेज): भारत 89 रन से जीता (मैनचेस्टर)
2023 (ग्रुप स्टेज): भारत 7 विकेट से जीता (अहमदाबाद)
चैंपियंस ट्रॉफी में क्या है रिकॉर्ड?
चैंपियंस ट्रॉफी (मेंस) में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है. 2004 से 2025 तक दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने आईं और दोनों ने तीन-तीन मैच जीते हैं. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराकर खिताब जीता था. वहीं, 2025 में भारत ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपना रिकॉर्ड बराबर कर लिया.
चैंपियंस ट्रॉफी (मेंस) में भारत बनाम पाकिस्तान रिकॉर्ड्स
2004 (बर्मिंघम): पाकिस्तान 3 विकेट से जीता (ग्रुप स्टेज)
2009 (सेंचुरियन): पाकिस्तान 54 रन से जीता (ग्रुप स्टेज)
2013 (बर्मिंघम): भारत 8 रन से जीता (DLS मेथड) (ग्रुप स्टेज)
2017 (बर्मिंघम): भारत 124 रन से जीता (DLS मेथड) (ग्रुप स्टेज)
2017 (लंदन): पाकिस्तान 180 रन से जीता (फाइनल)
2025 (दुबई): भारत 6 विकेट से जीता (ग्रुप स्टेज)
टी20 वर्ल्ड कप में किसका दबदबा है?
टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान से बेहतर है. 2007 के ग्रुप मैच में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा था, जिसके बाद भारत ने बॉल-आउट में जीत दर्ज की. इसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 2012, 2014 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप के 1-1 मैचों में हराया. 2021 में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को टी20 वर्ल्ड कप के मैच में हराया, लेकिन 2022 में विराट कोहली की शानदार पारी की मदद से भारत ने बदला ले लिया. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया था. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा था. मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8-1 है.
टी20 वर्ल्ड कप (मेंस) में भारत बनाम पाकिस्तान रिकॉर्ड्स?
2007 (ग्रुप स्टेज): मैच टाई रहा, भारत ने बाउल-आउट 3-0 से जीता (डरबन)
2007 (फाइनल): भारत 5 रन से जीता (जोहानिसबर्ग)
2012 (ग्रुप स्टेज): भारत 8 विकेट से जीता (कोलंबो)
2014 (ग्रुप स्टेज): भारत 7 विकेट से जीता (मीरपुर)
2016 (ग्रुप स्टेज): भारत 6 विकेट से जीता (कोलकाता)
2021 (सुपर 12): पाकिस्तान 10 विकेट से जीता (दुबई)
2022 (सुपर 12): भारत 4 विकेट से जीता (मेलबर्न)
2024 (ग्रुप स्टेज): भारत 6 रन से जीता (न्यूयॉर्क)
2026 (ग्रुप स्टेज): भारत 61 रन से जीता (कोलंबो)
एशिया कप (मेंस) में सबसे ज्यादा मुकाबले क्यों हुए?
भारत और पाकिस्तान की सबसे ज्यादा भिड़ंत एशिया कप (ODI और T20I) में हुई है. 1984 से 2025 तक दोनों टीमें 22 बार आमने-सामने आईं. भारत ने 13 मैच जीते हैं. वहीं, पाकिस्तान ने 6 मैचों में बाजी मारी है. इसके अलावा 3 मुकाबले बेनतीजा रहे. 2025 एशिया कप में दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं और भारत ने तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की. 2025 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने 146 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 150/5 बनाकर 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया था.
एशिया कप (मेंस) में भारत बनाम पाकिस्तान रिकॉर्ड्स?
1984 (ग्रुप स्टेज): भारत 54 रन से जीता (ODI फॉर्मेट)
1988 (ग्रुप स्टेज): भारत 4 विकेट से जीता (ODI फॉर्मेट)
1995 (ग्रुप स्टेज): पाकिस्तान 97 रन से जीता (ODI फॉर्मेट)
1997 (ग्रुप स्टेज): बेनतीजा
1997 (ग्रुप स्टेज): मैच रद्द
2000 (ग्रुप स्टेज): पाकिस्तान 44 रन से जीता (ODI फॉर्मेट)
2004 (ग्रुप स्टेज): पाकिस्तान 59 रन से जीता (ODI फॉर्मेट)
2008 (ग्रुप स्टेज): भारत 6 विकेट से जीता (ODI फॉर्मेट)
2008 (ग्रुप स्टेज): पाकिस्तान 8 विकेट से जीता (ODI फॉर्मेट)
2010 (ग्रुप स्टेज): भारत 3 विकेट से जीता (ODI फॉर्मेट)
2012 (ग्रुप स्टेज): भारत 6 विकेट से जीता (ODI फॉर्मेट)
2014 (ग्रुप स्टेज): पाकिस्तान 1 विकेट से जीता (ODI फॉर्मेट)
2016 (ग्रुप स्टेज): भारत 6 विकेट से जीता (T20I फॉर्मेट)
2018 (ग्रुप स्टेज): भारत 8 विकेट से जीता (ODI फॉर्मेट)
2018 (ग्रुप स्टेज): भारत 9 विकेट से जीता (ODI फॉर्मेट)
2022 (ग्रुप स्टेज): भारत 5 विकेट से जीता (T20I फॉर्मेट)
2022 (ग्रुप स्टेज): पाकिस्तान 5 विकेट से जीता (T20I फॉर्मेट)
2023 (ग्रुप स्टेज): बेनतीजा
2023 (ग्रुप स्टेज): भारत 228 रन से जीता (ODI फॉर्मेट)
2025 (ग्रुप स्टेज): भारत 7 विकेट से जीता (T20I फॉर्मेट)
2025 (ग्रुप स्टेज): भारत 6 विकेट से जीता (T20I फॉर्मेट)
2025 (ग्रुप स्टेज): भारत 5 विकेट से जीता (T20I फॉर्मेट)
महिला वनडे वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी है?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक पांच मुकाबले हुए और भारत ने सभी पांचों मैच जीते. आखिरी बार 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया था. इससे महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड 5-0 हो गया.
ODI वर्ल्ड कप (विमेंस) में भारत ने पाकिस्तान को कब-कब हराया?
2009 (ग्रुप स्टेज): भारत 10 विकेट से जीता
2017 (ग्रुप स्टेज): भारत 7 विकेट से जीता (ICC ODI वर्ल्ड कप क्वालिफायर)
2017 (ग्रुप स्टेज): भारत 95 रन से जीता
2022 (ग्रुप स्टेज): भारत 107 रन से जीता
2011 (ग्रुप स्टेज): भारत 88 रन से जीता
महिला टी20 वर्ल्ड कप में क्या रिकॉर्ड है?
महिला टी20 वर्ल्ड कप में 2009 से 2026 तक भारत और पाकिस्तान के बीच 9 मुकाबले हुए. इस दौरान भारत ने 7 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया था. भारत ने 170/6 का स्कोर बनाया, जवाब में पाकिस्तान की टीम 106 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मैच में दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट झटके थे.
टी20 वर्ल्ड कप (विमेंस) में भारत बनाम पाकिस्तान रिकॉर्ड
2009 (ग्रुप स्टेज): भारत 5 विकेट से जीता
2010 (ग्रुप स्टेज): भारत 9 विकेट से जीता
2012 (ग्रुप स्टेज): पाकिस्तान 1 रन से जीता
2014 (ग्रुप स्टेज): भारत 6 रन से जीता
2016 (ग्रुप स्टेज): पाकिस्तान 2 रन से जीता (DLS मेथड)
2018 (ग्रुप स्टेज): भारत 7 विकेट से जीता
2023 (ग्रुप स्टेज): भारत 7 विकेट से जीता
2024 (ग्रुप स्टेज): भारत 6 विकेट से जीता
2026 (ग्रुप स्टेज): भारत 64 रन से जीता
महिला एशिया कप में कौन आगे है?
महिला एशिया कप (WODI और WT20I) में भी भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान से काफी बेहतर है. दोनों टीमों के बीच 2005 से 2024 तक कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 मैच जीते, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. आखिरी बार 2024 महिला एशिया कप टी20 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.
एशिया कप (विमेंस) में भारत बनाम पाकिस्तान रिकॉर्ड्स?
2005 (ग्रुप स्टेज): भारत 193 रन से जीता (ODI फॉर्मेट)
2005 (ग्रुप स्टेज): भारत 10 विकेट से जीता (ODI फॉर्मेट)
2006 (ग्रुप स्टेज): भारत 80 रन से जीता (ODI फॉर्मेट)
2008 (ग्रुप स्टेज): भारत 182 रन से जीता (ODI फॉर्मेट)
2008 (ग्रुप स्टेज): भारत 207 रन से जीता (ODI फॉर्मेट)
2012 (ग्रुप स्टेज): भारत 8 विकेट से जीता (T20I फॉर्मेट)
2012 (फाइनल): भारत 18 रन से जीता (T20I फॉर्मेट)
2016 (ग्रुप स्टेज): भारत 5 विकेट से जीता (T20I फॉर्मेट)
2016 (फाइनल): भारत 17 रन से जीता (T20I फॉर्मेट)
2018 (ग्रुप स्टेज): भारत 7 विकेट से जीता (T20I फॉर्मेट)
2022 (ग्रुप स्टेज): पाकिस्तान 13 रन से जीता (T20I फॉर्मेट)
2024 (ग्रुप स्टेज): भारत 7 विकेट से जीता (T20I फॉर्मेट)
बड़े टूर्नामेंट्स में भारत बनाम पाकिस्तान
मेंस वनडे वर्ल्ड कप - भारत 8-0 से आगे
मेंस चैंपियंस ट्रॉफी - 3-3 से बराबर
मेंस टी20 वर्ल्ड कप - भारत 8-1 से आगे
मेंस एशिया कप - भारत 13-6 से आगे, 3 मैच नो रिजल्ट
महिला वनडे वर्ल्ड कप - भारत 5-0 से आगे
महिला टी20 वर्ल्ड कप - भारत 7-2 से आगे
महिला एशिया कप - भारत 10-1 से आगे