SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मोहम्मद सिराज खेलेंगे या बेंच पर बैठेंगे? मोर्ने मोर्कल के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस, कप्तान शुभमन गिल के हाथ में टीम की चाबी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट से पहले मोहम्मद सिराज की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मोहम्मद सिराज का समर्थन किया, लेकिन अंतिम फैसला कप्तान शुभमन गिल पर छोड़ दिया है.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 18, 2026, 09:08 IST | Updated: Nov 18, 2026, 09:38 IST
Image Credit: India vs New Zealand
Join

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह भारतीय फास्ट बॉलिंग अटैक की अगुआई करेंगे. पहले टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की है. जसप्रीत बुमराह के अलावा प्लेइंग इलेवन में अन्य तेज गेंदबाजों के स्लॉट के लिए मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज, आकाश डीप और गुरनूर बरार के बीच सेलेक्शन की कड़ी टक्कर है.

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इतने तगड़े कॉम्पिटीशन के बीच मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना पाएंगे या नहीं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज की जगह को लेकर भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला कप्तान शुभमन गिल लेंगे. मोहम्मद सिराज के हालिया फॉर्म पर उठ रहे सवालों के बीच, मोर्ने मोर्केल से पूछा गया कि क्या टीम में इस तेज गेंदबाज की जगह खतरे में है. 

मोहम्मद सिराज खेलेंगे या बेंच पर बैठेंगे?

हालांकि, गेंदबाजी कोच ने मोहम्मद सिराज की काबिलियत पर भरोसा जताया और चयन का फैसला कप्तान पर छोड़ दिया. पहले टेस्ट से एक दिन पहले मोर्ने मोर्केल ने कहा, 'मोहम्मद सिराज एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं. जब भी उन्होंने भारत की जर्सी पहनी है और मैदान पर उतरे हैं, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.' मोर्ने मोर्केल ने यह भी साफ किया कि उन्हें भारत के गेंदबाजी रिसोर्स पर पूरा भरोसा है और उनका मानना ​​है कि टीम के पास 20 विकेट लेने की पूरी क्षमता है. 

मोर्ने मोर्केल ने कहा, 'मैंने गौतम से कहा था कि हमारे पास 20 विकेट लेने के लिए काफी मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है. अंत में, इस पर फैसला शुभमन ही लेंगे.' मोर्ने मोर्केल ने गेंदबाजों को सलाह दी कि वे हालात के बारे में बहुत ज्यादा न सोचें. वे चाहते हैं कि खिलाड़ी पिच या मौसम से ध्यान भटकाने के बजाय, अपनी योजनाओं पर भरोसा रखें और उन्हें सही तरीके से लागू करने पर फोकस करें. 

मोर्ने मोर्कल के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

मोर्ने मोर्केल का मानना ​​है कि एक मजबूत शुरुआत बहुत अहम होगी, लेकिन उन्होंने यह भी याद दिलाया कि टेस्ट मैच किसी भी मोड़ पर बदल सकता है. भारत को ऐसे गेंदबाजों की जरूरत होगी जो न केवल शुरुआती सेशन में, बल्कि खेल के आखिरी पड़ाव तक भी अपना असर दिखा सकें. उन्होंने आगे कहा, 'जीतने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि पहले सेशन से ही अपनी पकड़ बना ली जाए, लेकिन सिर्फ पहले सेशन से ही टेस्ट मैच नहीं जीता जा सकता. आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो चौथे या पांचवें दिन भी कोई जादुई स्पेल डाल सकें.'

कप्तान शुभमन गिल के हाथ में टीम की चाबी

मोर्ने मोर्केल ने इस बात पर जोर दिया कि टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकती. भारत अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पूरा फायदा उठाना चाहेगा. उन्होंने कहा, 'हमें बाहरी शोर-शराबे को नजरअंदाज करना होगा और सही जगहों पर गेंदबाजी करनी होगी. हम अंक गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकते. टीम को जिम्मेदारी लेनी होगी और जल्द ही लय में आना होगा. यह जिम्मेदारी गेंदबाजों और कप्तान की है.'

मोर्ने मोर्केल ने वेलिंगटन में गेंदबाजी करने की चुनौतियों के बारे में भी बात की, जहां तेज हवाएं तेज गेंदबाजों को प्रभावित कर सकती हैं. उन्होंने बताया कि हवा के विपरीत गेंदबाजी करने से गेंद में मूवमेंट लाने में मदद मिल सकती है, लेकिन गेंदबाजों को अपनी रणनीति में कुछ बदलाव करने होंगे. उन्होंने कहा, 'जब आप हवा के विपरीत गेंदबाजी करते हैं, तो गेंद को थोड़ा आकार (शेप) मिल जाता है. आपकी सोच बहुत मायने रखती है. आप अपने एक्शन को थोड़ा और रोककर रख सकते हैं.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES