SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टीम इंडिया के सामने कड़ा इम्तिहान: न्यूजीलैंड में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड? दो बार सुपर ओवर में मारा मैदान

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर जाने वाली है. वह 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच टीम इंडिया को खेलने हैं. दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी और हम यहां आपको न्यूजीलैंड में भारत के रिकॉर्ड को बता रहे हैं.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 18, 2026, 05:51 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 05:54 PM IST
Image Credit: भारत बनाम न्यूजीलैंड. BCCI
Join

भारतीय क्रिकेट टीम अपने व्यस्त को शेड्यूल को आगे बढ़ाते हुए अब न्यूजीलैंड जाने के लिए तैयार हैं. एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के अब कीवियों से भिड़ने की बारी है. एक महीने में टीम इंडिया तीसरी बार किसी अलग टूर्नामेंट या सीरीज में उतरने वाली है. न्यूजीलैंड में 5 टी20 के अलावा 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी होंगे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियाड में गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम वेस्टइंडीज से सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई. पांचवां मैच बेंगलुरु में बारिश के कारण रद्द हो गया और 2-2 से बराबरी पर सीरीज छूटी. अब न्यूजीलैंड में जीत पर है.

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया 2009 में पहली बार कोई टी20 मैच खेली थी. उसके बाद 2022 में पिछली बार मैच हुआ था. वह मुकाबला टाई हुआ था. भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की धरती पर इस छोटे फॉर्मेट में शानदार रहा है. उसने 12में सात मैच अपने नाम किए हैं. चार में कीवी टीम को जीत मिली है और एक मैच बारिश के कारण टाई पर समाप्त हुआ है.

जब हुए थे लगातार दो सुपर ओवर

2020 में भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड दौरे पर थी तो दो मैच लगातार सुपर ओवर में समाप्त हुए थे. भारत पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से जीता था. ऑकलैंड में पहलो दो टी20 में टीम इंडिया ने आसानी से जीत हासिल की थी. इसके बाद हैमिल्टन में तीसरा मैच टाई हुआ तो सुपर ओवर में फैसला हुआ और भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी. चौथा मैच वेलिंगटन में हुआ और संयोग से यह मुकाबला भी सुपर ओवर तक पहुंच गया. टीम को इसमें भी जीत मिली थी. माउंट माउंगनुई में पांचवां मैच जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड का उसी के घर में सफाया था.

न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के रिजल्ट

2009- न्यूजीलैंड 2 मैचों की सीरीज को 2-0 से जीता
2019- न्यूजीलैंड 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीता
2020- भारत 5 मैचों की सीरीज को 5-0 से जीता
2022- भारत 3 मैचों की सीरीज को 1-0 से जीता

ये भी पढ़ें: रणजी 'टेस्ट' में फेल शुभमन: न्यूजीलैंड दौरे से पहले घर में नहीं चला गिल का बल्ला, 1 रन पर बोल्ड हो गए भारतीय कप्तान

न्यूजीलैंड में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज और गेंदबाज

न्यूजीलैंड में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर टॉप-3 में हैं. रोहित ने वहां 8 टी20 मैचों की 8 पारियों में 236 रन बनाए. केएल राहुल ने 5 मैचों की 5 पारियों में 224 और श्रेयस अय्यर ने 7 मैचों की 7 पारियों में 166 रन बनाए. इनमें से अय्यर इस बार टीम में हैं और वह कप्तान भी हैं. गेंदबाजों की बात करें तो शार्दुल ठाकुर के नाम 5 मैचों में सबसे ज्यादा 8 विकेट हैं. जसप्रीत बुमराह ने 5 मैचों में 6 और युजवेंद्र चहल ने 9 मैचों में 6 विकेट हासिल किए. मोहम्मद सिराज ने 2 मैचों में 6 विकेट झटके हैं.

न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज का शेड्यूल
22 अक्टूबर- पहला टी20- क्राइस्टचर्च- दोपहर 12:30
24 अक्टूबर- दूसरा टी20- क्राइस्टचर्च- दोपहर 12:30
27 अक्टूबर- तीसरा टी20- वेलिंगटन- दोपहर 12:30
30 अक्टूबर- चौथा टी20- ऑकलैंड- दोपहर 12:30
1 नवंबर- पांचवां टी20- हैमिल्टन- दोपहर 12:30
(नोट: मैच के समय भारतीय समयानुसार हैं.)

ये भी पढ़ें: कम समय, बड़ा चैलेंज: न्यूजीलैंड में फ्लाइट लैंड होने के 48 घंटे में पहला टी20, कैसे जीतेगी टीम इंडिया?

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टी20

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES