भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /नहीं थम रहा शाई होप का तूफान: ब्रायन लारा के बाद तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, विराट कोहली-सूर्यकुमार के क्लब में एंट्री

नहीं थम रहा शाई होप का तूफान: ब्रायन लारा के बाद तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, विराट कोहली-सूर्यकुमार के क्लब में एंट्री

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हैदराबाद में भारत के लिए शतक लगाया. वह टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 14, 2026, 09:11 PM IST|Updated: Oct 14, 2026, 09:25 PM IST
joinshare
नहीं थम रहा शाई होप का तूफान: ब्रायन लारा के बाद तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, विराट कोहली-सूर्यकुमार के क्लब में एंट्री
Image Credit: शाई होप.

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का भारत दौरे पर गोल्डन फॉर्म जारी है. वनडे सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करने के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में ताबड़तोड़ बैटिंग की है. पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में होप ने 102 रनों की नाबाद पारी खेली. बुधवार (14 अक्तूबर) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए. होप की इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए.

होप क टी20 इंटरनेशनल में यह तीसरा शतक है. उन्होंने रांची में खेले गए दूसरे मैच में भी सैकड़ा जड़ा था. वह वेस्टइंडीज के लिए 3 टी20 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल और इविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा. गेल और लुईस के नाम 2-2 शतक हैं. जॉनसन चार्ल्स और रोवमन पॉवेल ने एक-एक सेंचुरी लगाई है. खास बात है कि होप ने अपने तीनों शतक में नाबाद 102 रन का स्कोर ही बनाया है.

एक द्विपक्षीय में 2 या उससे अधिक शतक
2 - फिल साल्ट (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज, (विदेश में, 2023)
2 - संजू सैमसन (भारत) बनाम साउथ अफ्रीका (विदेश में, 2024)
2 - तिलक वर्मा (भारत) बनाम साउथ अफ्रीका (विदेश में, 2024)
2 - मोहम्मद इहसान (स्पेन) बनाम क्रोएशिया (घर में, 2025)
2 - शाई होप (वेस्टइंडीज) बनाम भारत (विदेश में, 2026)

ये भी पढ़ें: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: 190 रन बनाने वाले मैट रेनशॉ ने लगाई 149 स्थानों की छलांग, टॉप-10 में भारत के दो बल्लेबाज

होप ने कर ली पूरन के रिकॉर्ड की बराबरी

शाई होप वेस्टइंडीज के दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में तीन 50-प्लस स्कोर बनाए हैं. निकोलस पूरन ने 2022 में भारत में तीन मैचों की सीरीज में इतने ही स्कोर बनाए थे.

विराट-सूर्या और गेल के क्लब में शामिल

शाई होप फुल मेंबर देशों (टेस्ट खेलने वाले देश) किसी एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए. उन्होंने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और साहिबजादा फरहान की बराबरी कर ली. इसके अलावा वह वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 16वीं बार ऐसा किया. गेल ने भी 16 बार ऐसा कारनामा किया है. इन दोनों के बाद इविन लुईस (15), ब्रेंडन किंग (14) और निकोलस पूरन (13) का नंबर आता है.

ये भी पढ़ें: 46 गेंद पर 100 रन: 10 साल बाद भारतीय गेंदबाजों की हुई इतनी भयंकर पिटाई, होप ने तोड़ा 'यूनिवर्स बॉस' का रिकॉर्ड

किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा 50-प्लस स्कोर बनाने वाले कप्तान (फुल मेंबर टीमें)
3 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2021 (घर)
3 - सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूज़ीलैंड, 2026 (घर)
3 - साहिबज़ादा फरहान बनाम श्रीलंका, 2026 (घर)
3 - शाई होप बनाम इंडिया, 2026 (विदेश))

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs West Indies