App

250 रन भी नहीं बचा पाए श्रेयस अय्यर! वेस्टइंडीज ने कैसे छीन ली जीत? कप्तान का हार के बाद चौंकाने वाला जवाब

249 रन बनाने के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया 6 विकेट से हार गई. कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार की वजह बताई और साथ ही संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और मयंक यादव के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

250 रन भी नहीं बचा पाए श्रेयस अय्यर! वेस्टइंडीज ने कैसे छीन ली जीत? कप्तान का हार के बाद चौंकाने वाला जवाब
Image Credit: Shreyas Iyer

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 249 रन बनाने के बावजूद 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज अब रोमांचक मोड़ लेते हुए 1-1 की बराबरी पर आ गई है. टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम और उसके कप्तान श्रेयस अय्यर को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वेस्टइंडीज को 20 ओवर में 250 रन का विशाल लक्ष्य देने के बावजूद उनकी टीम 9 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मैच हार जाएगी. कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया की इस हार के कारणों पर चर्चा की है.

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर से मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पूछा गया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए भारत को कितने रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया चाहिए था. कप्तान ने इसके बाद जवाब देते हुए कहा, 'सच कहूं तो, इसके लिए कोई निश्चित संख्या नहीं बताई जा सकती, क्योंकि ओस काफी अहम भूमिका निभाती है और 249 रनों का टारगेट भी दो ओवर बाकी रहते हुए हासिल कर लिया गया. इसलिए आप कोई संख्या नहीं बता सकते, या यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि हमें कितना स्कोर बनाने की कोशिश करनी चाहिए.'

वेस्टइंडीज ने कैसे छीन ली जीत?

श्रेयस अय्यर ने कहा, 'इस पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत कम है और अगर कोई गेंद सही ढंग से नहीं डाली गई, तो वह सीधे स्टैंड्स में जा रही थी और आप देख सकते थे कि वे (वेस्टइंडीज के बल्लेबाज) कितनी शानदार बैटिंग कर रहे थे. तो, हम कहीं-कहीं कुछ मौके चूके, लेकिन यह खेल का ही एक हिस्सा है, लेकिन वेस्टइंडीज की तारीफ करनी होगी, उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की, और हां, उन्हें बधाई.'

हार के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?

संजू सैमसन और मयंक यादव के प्रदर्शन को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'दोनों ने अपने-अपने रोल में जबरदस्त निभाया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से हम अक्सर यही उम्मीद करते हैं. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जिम्मेदारी उठा रहे हैं. ओपनिंग में दोनों बल्लेबाज पारी की शुरुआत से भी हमारे लिए अच्छा पेस सेट कर रहे हैं. मयंक यादव का प्रदर्शन भी शानदार रहा है. मयंक यादव ने तीन अहम विकेट झटके, लेकिन उसके बाद साझेदारी बनी और मोमेंटम वेस्टइंडीज की तरफ चला गया.' भारत को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार (11 अक्टूबर) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक अलग और नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More