SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs NZ: क्या तीसरे T20I मैच से भी बाहर हो जाएंगे ईशान किशन? रिपोर्ट्स में सामने आई चोट की पूरी कहानी

ईशान किशन गुरुवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच के दौरान फील्डिंग करते समय अपनी दाईं जांघ में चोट लगवा बैठे.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 24, 2026, 01:09 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 10:08 AM IST
Image Credit: Ishan Kishan
Join

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बाएं हाथ का यह विस्फोटक बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से भी बाहर हो सकते हैं. ईशान किशन गुरुवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच के दौरान फील्डिंग करते समय अपनी दाईं जांघ में चोट लगवा बैठे. 

ईशान किशन की जगह इसके बाद शुक्रवार को दूसरे T20I मैच के लिए कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया. 'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी नहीं खेल पाएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाना है. ईशान किशन को दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव (एडक्टर स्ट्रेन) है, जिसके कारण बाएं हाथ का यह बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच भी नहीं खेल पाएगा. 

ये भी पढ़ें- India A vs New Zealand A: ऐसे कैसे जीतेंगे टेस्ट सीरीज? न्यूजीलैंड में खुल गई भारतीय बल्लेबाजों की पोल, 113 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

क्या तीसरे T20I मैच से भी बाहर हो जाएंगे ईशान किशन?

BCCI ने इससे पहले शुक्रवार (23 अक्टूबर) को ईशान किशन की चोट की पुष्टि की थी और बताया था कि वह क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे T20I मैच का हिस्सा नहीं होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान किशन की चोट उम्मीद से कहीं ज्यादा गंभीर है और पूरी संभावना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन्हें पूरी सीरीज से बाहर कर सकता है.

सामने आया बड़ा अपडेट 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को ईशान किशन के झारखंड के साथी खिलाड़ी कुमार कुशाग्र को दूसरे T20I मैच के लिए टीम में शामिल किया है. कुमार कुशाग्र, जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उनको पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. फिलहाल कुमार कुशाग्र को केवल दूसरे T20I मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है, लेकिन अगर चोट उम्मीद से ज्यादा गंभीर निकलती है, तो कुमार कुशाग्र को पूरी सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- नमन धीर में कितना दम? 'ऑलराउंड शो' से वर्ल्ड कप में बना लेंगे जगह या हार्दिक का स्वागत करेगी टीम इंडिया

ईशान किशन की जगह लेना मुश्किल

ईशान किशन का टीम इंडिया में नहीं होना बहुत बड़ा झटका है. पहले T20I मैच में इसी समस्या के कारण ईशान किशन की जगह तिलक वर्मा को नंबर 3 पर भेजा गया था, लेकिन तिलक वर्मा मैच में कोई खास प्रभाव नहीं डाल सके और सिर्फ 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे T20I मैच में, भारत ने इस भूमिका के लिए वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया, लेकिन 15 साल का यह खिलाड़ी भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका और 4 रन बनाकर आउट हो गया. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES